भारत और श्रीलंका के बीच 16 नवंबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। भारत ने पिछले चार माह पहले श्रीलंका को उसी की सरजमीं पर तीनों फार्मेट में 9-0 से हराया था। श्रीलंका अपनी इस हार बदला लेने की कोशिश करेगी। टीम इंडिया का फार्म श्रीलंका को परेशान कर सकता है। टीम इंडिया के पास पहली बार लगातार दो साल सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीम बनने का मौका है। 2017 में टीम इंडिया ने 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं। अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने लगातार दूसरे साल सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल 9 टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों में सबसे आगे रही थी। इस साल भारत ने 6 मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया अगर इस सीरीज में श्रीलंका पर दबदबा बरकरार रखती है तो उसे बड़ी उपलब्धि हासिल हो जाएंगी। इस स्लाइड में हम इन्हीं उपलब्धियों पर बात करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : Social Media
भारत अगर सीरीज 3-0 से जीत जाता है तो अपने ही सरजमीं पर 100 वीं जीत दर्ज करने वाला भारत तीसरा देश बन जाएगा। अब तक ऑस्ट्रेलिया ने 234 तथा इंग्लैंड ने 212 टेस्ट अपनी सरजमीं पर जीते हैं। भारत ने अब तक अपने यहां 261 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमें 97 में उसे जीत तथा 52 में हार मिली है। 111 मैच ड्रा तथा एक मैच टाई रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : the indian express
एक टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद विराट कोहली 20 या उससे अधिक टेस्ट में जीत दर्ज करने के मामले में दुनिया के 19 वें कप्तान हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ ने 109 टेस्ट में 53 में जीत दर्ज की है। भारत में सर्वाधिक टेस्ट जीतने वालों की सूची में कोहली के पास दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका होगा। अब तक धोनी ने 30 मैचों में से 21 में जीत दर्ज की है। अहजरुद्दीन ने 20 में 13 जीत दर्ज की है। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने स्वदेश में 16 में से 12 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है।
4 of 5
आर अश्विन
- फोटो : PTI
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर अश्विन के पास टेस्ट में 300 विकेट हासिल करने का मौका होगा। अगर वह तीन मैचों में 8 विकेट ले लेते हैं तो वह अनिल कुंबले, कपिल, हरभजन सिंह और जहीर खान के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें गेंदबाज हो जाएंगे।
टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के पास दुनिया में इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं। पुजारा ने अभी 8 मैचों में 851 रन बनाए हैं। दुनिया में अभी सर्वाधिक रन दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर ने 11 मैचों में 1097 रन बनाए हैं।