फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली परफेक्ट एथलीट क्यों हैं, जानिए तस्वीरों से 

Wed, 15 Nov 2017 05:47 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : pti
विराट कोहली क्रिकेटर होने के साथ एक परफेक्ट एथलीट भी हैं। मैदान में वह हमेशा चुस्त-दुरुस्त रहने की कोशिश करते हैं। क्षेत्ररक्षण में हमेशा मुस्तैदी से गेंद को रोकने वाले कोहली बैटिंग के दौरान तेजी से रन लेते हैं। मैदान में उनकी मौजूदगी दूसरे साथी खिलाड़ियों को भी चार्ज करती है। विराट कोहली की फिटनेस हमेशा अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा देती है। कोहली की सटीक फिटनेस की वजह यह है कि वह क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के एथलीटों की चुस्ती-फुर्ती को फॉलो करने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन

फिटनेस की वजह से ही तेजी से रन बनाने में कामयाब होते हैं

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : pti
विराट कोहली अपनी फिटनेस की वजह से ही तेजी से रन बनाने में कामयाब होते हैं। मैच के दौरान कमेंटेटर उनकी बैटिंग की तारीफ करने के साथ-साथ उनकी शारीरिक फुर्ती तथा फिटनेस पर भी बात करते हुए दिखते हैं। 
 
विज्ञापन

अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखते हैं।

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : pti
विराट कोहली कड़ी मेहनत के सा‌थ अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखते हैं। वह सी फूड पर ज्यादा भरोसा रखते हैं। सलाद तथा प्रचुर प्रोटीन की अन्य वस्तुएं खाते हैं। फ्रांस से आयातित पानी पीते हैं। शराब का सेवन नहीं करते हैं। 

'ड्रिवन' में कोहली की फिटनेस पर विशेष चर्चा की गई है

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : pti
लेखक विजय लोकपल्ली ने विराट कोहली पर किताब 'ड्रिवन' लिखी है। इसमें कोहली की फिटनेस पर विशेष चर्चा की गई है। किताब में बताया गया है कि विराट कोहली अपने शरीर के अंदर फैट को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। एक बार उनका फैटीय स्तर 9 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया। उन्होंने इसकी तुलना टे‌निस स्टार नोवाक जोकोविक के फैटीय स्तर से की जो करीब 4 फीसदी के स्तर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर ही एक जिम बना रखा है

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : bcci
कोहली जिम पर अपना समय बिताते हैं। अपने घर पर ही एक जिम बना रखा है। ट्विटर पर भी उन्होंने अपने जिम सेशन की तस्वीरें साझा की हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर यही कहा जा सकता है कि कोहली अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान रखते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें