फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी टी-20 में ऋषभ पंत ने धोनी को छोड़ा पीछे, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में बने कई रिकॉर्ड

Wed, 07 Aug 2019 07:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पन्त/विराट - फोटो : social media
भारत ने आखिरी टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से रौंद दिया। साथ ही विराट की अगुवाई में टीम ने तीन मैचों की सीरीज भी 3-0 से अपने नाम किया। मैच में विराट और ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं सीरीज का पहला मैच खेल रहे दीपक चाहर ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया। 

इस दौरान मैच में कई खास रिकॉर्ड भी बने तो आईए एक नजर डालते हैं उन विशेष उपलब्धियों पर। 
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media
विराट कोहली ने मैच में 59 रनों की पारी खेली। यह 21वां ऐसा मौका था जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 50 से अधिक का स्कोर बनाया। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली।  
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी और ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने मैच में 65 रनों की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने धोनी को पीछे छोड़ते हुए एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली। पंत अब अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक 56 रन बनाए थे। 

4 of 5
दीपक चाहर
दीपक चाहर को विराट ने सीरीज के आखिरी मैच में प्लेइंग xi में शामिल किया। उसके बाद दीपक ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में मात्र 4 रन देकर 3 विकेट निकाल लिए। इसी के साथ वे वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में भारत की तरफ से बेस्ट प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ind v wi
भारतीय टीम ने 8 साल बाद वेस्टइंडीज में कोई टी-20 सीरीज जीती और दूसरी बार ऐसा हुआ जब टीम ने विदेशी जमीन पर 3-0 से क्लीनस्वीप किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें