फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: टीम इंडिया-श्रीलंका के बीच अब तक के सबसे रोमांचक 5 टेस्ट मैच

Wed, 15 Nov 2017 04:55 PM IST
amarujala.com: presented by-शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 6
भारत विरुद्ध श्रीलंका
भारत और श्रीलंका के बीच पिछले 35 सालों से टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं। दोनों देशों ने अब तक 41 टेस्ट खेले हैं। टीम इंडिया को 19 में जीत हासिल हुई है। 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। बाकी मैच ड्रा रहे हैं। इस स्लाइड में अब तक दोनों देशों के बीच खेले गए 5 सबसे रोमांचक टेस्ट मैचों की जानकारी दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

मुंबई, 1997

2 of 6
सौरव गांगुली
श्रीलंका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बैटिंग का निमंत्रण दिया। टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 51 रन था। इसके बाद सौरव गांगुली ने 173 तथा सचिन तेंदुलकर ने 137 रनों का योगदान दिया। भारत ने 512 रनों ‌का विशाल स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका ने पहली पारी में 361 रन बनाए। बारिश से प्रभावित इस मैच में बाद में दूसरी पारी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 94 ओवर में 333 रन का टारगेट दिया। जयसूर्या और अटापट्टू ने पहले ‌विकेट के लिए 58 रन बनाए। बाद में श्रीलंका की पारी को रोशन महानामा और अर्जुन रणातुंगा ने संभाला तथा स्कोर 166/7 कर दिया। बारिश के बाद आगे का खेल संभव नहीं हो पाया। टीम इंडिया जीत से वंचित रह गई। 
 
विज्ञापन

कैंडी, 2001

3 of 6
राहुल द्रविड़ - फोटो : Getty
श्रीलंका ने पहले खेलते हुए महिला जयवर्धने की शतक की मदद से 274 रन बनाए। चामिंडा वास ने 4 विकेट लेते हुए टीम इंडिया को झकझोर दिया। इंडिया 221 रन पर आउट हो गई। बाद में श्रीलंका ने टीम इंडिया को टर्न लेती पिच पर 264 रनों का टारगेट दिया। टीम इंडिया ने राहुल द्रविड़ के साहसिक 75 तथा सौरव गांगुली के 98 रनों की मदद से लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। 

कोलंबो, 2010

4 of 6
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : livemint
श्रीलंका ने पहले खेलते हुए समरवीरा के 137 रनों की मदद से 425 रन बनाए थे। भारत ने वीरेंद्र सहवाग के 109 तथा लक्ष्‍मण के 54 और रैना के 62 रनों की मदद से पहली पारी में 436 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 125 रन के बाद समरवीरा तथा अजंथा मेंडीस की बेहतर बल्लेबाजी से टीम इंडिया को 257 रनों का टारगेट दिया। टीम इंडिया का स्कोर एक समय 4 विकेट पर 62 रन था। लक्ष्मण ने बाद में 103 तथा तेंदुलकर ने 54 रन बनाए। भारत ने लक्ष्मण के कलात्मक शतक की बदौलत मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। 
विज्ञापन

गाल, 2015

5 of 6
dinesh chandimal
श्रीलंका ने पहले खेलते हुए पहली पारी में महज 183 रन बनाए। आर अश्विन ने 6 विकेट लिए। टीम इंडिया ने शिखर धवन के 134 तथा विराट कोहली के 104 रनों की मदद से 375 रन बनाए। टीम इंडिया को 192 रनों की लीड मिली। दूसरी पारी में श्रीलंका एक बार 95 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद लड़खड़ा रहा था। दिनेश चांदीमल ने 162 रनों की पारी खेली। बाद में टीम इंडिया को 175 रनों का टारगेट दिया गया। टर्न लेती पिच पर टीम इंडिया 112 रनों पर आल आउट हो गई। रंगना हेराथ ने 8 विकेट लिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलंबो, 2015

6 of 6
इशांत शर्मा और विराट कोहली - फोटो : ESPN
टीम इं‌डिया पहले खेलते हुए सात विकेट पर 180 रन बनाकर लड़खड़ा रही थी। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने 145 रनों की शानदार पारी खेली। अमित मिश्रा ने 59 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 312 रन बनाए। इशांत शर्मा की घातक गेंदबाजी 54/5की बदौलत श्रीलंका 201 रन पर आल आउट हो गई। बाद में 111 की बढ़त के साथ टीम इंडिया ने दूसरी पारी में श्रीलंका को 386 रन का टारगेट दिया। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 274 रन बनाए। आर अश्विन और रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया। श्रीलंका दूसरी पारी में तीन विकेट पर 67 रन बनाकर लड़खड़ा रही थी। इसके बाद एंजेला मैथ्यूज ने 110 रन बनाकर मैच को बचाने की कोशिश की। लेकिन अंत में वह भी आउट हो गए। श्रीलंका 268 रन पर आल आउट हो गई। टीम इंडिया ने 117 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें