फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: जीत का सिलसिला बरकरार रखने इन 11 के साथ उतर सकते हैं विराट कोहली  

Wed, 15 Nov 2017 04:42 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 9
भारतीय क्रिकेट टीम
टीम इंडिया ने गत अगस्त में श्रीलंका को क्रिकेट के तीनों फार्मेट में 9-0 से उसी की सरजमीं पर हराया था। इसके बाद उसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सीमित ओवर के टूर्नामेंट में हराया।   श्रीलंका के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिए विराट कोहली कोलकाता के ईडन गार्डन में 16 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान संभाल सकते हैं। 
विज्ञापन

मुरली विजय 

2 of 9
मुरली विजय - फोटो : Getty
33 साल के मुरली विजय टेस्ट के बेहतर ओपनर हैं। मुरली ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद चोट की वजह से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। कोलकाता में मुरली विजय टीम इंडिया के पहले ओपनर होंगे। उन्हें दमदार वापसी करनी होगी। विजय ने हालांकि इस दौरान रणजी ट्राफी मैच खेले हैं। लेकिन दो मैच में उन्हें सफलता नहीं मिली। ओडिशा के खिलाफ तीसरे मैच में मुरली विजय ने शतक लगाया है। इससे मुरली के विश्वास में और मजबूती आएगी। 
 
विज्ञापन

शिखर धवन 

3 of 9
शिखर धवन
पिछले श्रीलंकाई दौरे का धमाकेदार शतक से आगाज करने वाले शिखर धवन को दूसरे ओपनर के रूप में खिलाया जा सकता है। धवन ने पिछले कुछ समय से क्रिकेट के तीनों फार्मेट में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए धवन अब अपनी पारी आगे बढ़ाते हैं। धवन नई गेंद को सीमा रेखा पर पहुंचा कर स्कोर बोर्ड को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं। 

चेतेश्वर पुजारा 

4 of 9
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter
तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा का स्‍थान पक्का है। वह अभी दुनिया के श्रेष्‍ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं। चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट में पिछली पांच पारियों में 3 शतक जड़ चुके हैं। इनमें दो शतक तो श्रीलंका के खिलाफ बनाए हैं। इस साल टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 852 रन बना चुके हैं।
 
विज्ञापन

विराट कोहली

5 of 9
विराट कोहली - फोटो : twitter
चौथे नंबर पर विराट कोहली भारतीय पारी का मुख्य आधार होंगे। श्रीलंका के पिछले दौरे में हालांकि एक शतक लगाया है। लेकिन वन डे की तरह उनको टेस्ट में भी अब शतक लगाने होंगे। टेस्ट में विराट कोहली के 17 शतक हैं। वहीं वन डे वह 32 शतक जड़ चुके हैं। इस अंतर को कम करने के लिए विराट कोहली को शतकीय पारी खेलने की कोशिश करनी होगी। कोहली ने पिछली छह टेस्ट पारियों में महज एक शतक लगाया है। 
विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे 

6 of 9
अंजिक्या रहाणे - फोटो : SELF
अजिंक्य रहाणे नंबर पांच पर बैटिंग करेंगे। रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के ‌खिलाफ वन डे सीरीज में पांच मैचों में चार अर्धशतक लगाया है। वह मध्यमक्रम में भारतीय बल्लेबाजी को आगे बढ़ाने के लिए अहम स्तंभ होंगे। पुरानी गेंद पर तीसरे सत्र में रहाणे काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। 
 
विज्ञापन

रिद्धीमान साहा  ​

7 of 9
रिदिमान साहा - फोटो : PTI
रिद्धीमान साहा बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल होंगे। वह गेंद को विकेट के पीछे लपकने में अभी महेंद्र सिंह धोनी की तरह माहिर नहीं है। लेकिन वह बल्लेबाजी अच्छी करते हैं। पुछल्ले बल्लेबाजों के सा‌थ उनकी साझेदारी अहम होती है। साहा ने पिछली पांच पारियों में एक शतक तथा एक अर्धशतक लगाया है।  
 

तेज गेंदबाजी में उमेश-शमी-भुवनेश्वर की तिकड़ी 

8 of 9
उमेश यादव - फोटो : instagram
तेज गेंदबाजों में उमेश यादव, मोहम्मद शमी तथा भुवनेश्वर कुमार विराट कोहली की पहली पसंद हो सकते हैं। कोलकाता शमी का घर है। ईडन गार्डन में शमी की गेंदें दोनों तरफ स्विंग हो सकती है। उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से शुरुआती विकेट निकालने में सक्षम हैं। भुवनेश्वर ने तो अपनी स्विंग से हाल ही में सभी को प्रभावित किया है। 
 
विज्ञापन

‌आर अश्विन-रविंद्र जडेजा होंगे स्पिनर 

9 of 9
अश्विन और जडेजा - फोटो : twitter
श्रीलंका के दौरे में टेस्ट में दोनों ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। इसके बाद सीमित ओवर के टूर्नामेंट में हालांकि दोनों को जगह नहीं मिली थी। लिहाजा दोनों प्रभावी गेंदबाजी कर अपनी क्रिकेट क्षमता का प्रदर्शन करने को बेताब होंगे। टेस्ट में अश्‍विन और जडेजा के पास चतुराई से गेंद फेंकने का अनुभव है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें