फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM Photos: कोच लक्ष्मण के साथ भारतीय टीम जिम्बाब्वे रवाना, एयरपोर्ट पर टीम इंडिया से मिले वरुण धवन

Sat, 13 Aug 2022 10:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम 18 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गई है। बीसीसीआई ने विमान के अंदर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
1 of 7
वीवीएस लक्ष्मण और वरुण धवन के साथ भारतीय टीम - फोटो : BCCI/Varun Dhawan
केएल राहुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम 18 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गई है। बीसीसीआई ने विमान के अंदर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान कार्यवाहक कोच वीवीएस लक्ष्मण और उपकप्तान शिखर धवन समेत कई खिलाड़ी नजर आए।
विज्ञापन

2 of 7
प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर और शिखर धवन - फोटो : BCCI/Twitter
पहली तस्वीर में शिखर धवन, दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा एक साथ खड़े थे। वहीं, वीवीएस लक्ष्मण और शार्दुल ठाकुर अपनी सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। लक्ष्मण को एक बार फिर से टीम इंडिया के साथ जोड़ा गया है। वह आयरलैंड में भी टीम के कार्यवाहक कोच थे। पूर्णकालिक कोच राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के साथ एशिया कप के लिए यूएई जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 7
शार्दुल ठाकुर - फोटो : BCCI/Twitter
लक्ष्मण और शार्दुल के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी और ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ भी दिखाई दिए हैं। ऋतुराज और राहुल त्रिपाठी के लिए यह सुनहरा अवसर है। उनके पास बड़ी पारियां खेलकर टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका है।

4 of 7
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : BCCI/Twitter
केएल राहुल फिट होने के बाद टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। वह दौरे पर कप्तानी करेंगे। हालांकि, उनकी कोई तस्वीर एयरपोर्ट से सामने नहीं आई। राहुल का चयन पहले नहीं हुआ था। फिट होने के बाद उनकी वापसी हुई। धवन पहले कप्तान बनाए थे। अब वह उपकप्तान होंगे। भारतीय टीम जिम्बाब्वे में 18, 20 और 22 अगस्त को तीन वनडे मैच खेलेगी।
विज्ञापन

5 of 7
मोहम्म सिराज, राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : BCCI/Twitter
इसी बीच, बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने मुंबई हवाई अड्डे पर भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की। इस दौरान वरुण धवन और क्रिकेटर शिखर धवन ने खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाईं। खुद वरुण धवन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन

6 of 7
शिखर धवन और वरुण धवन - फोटो : Varun Dhawan/Twitter
वरुण धवन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह शिखर धवन के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल के अलावा धवन, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और शुभमन गिल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया के साथ वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरें साझा करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, 'सुबह चार बजे मैं ऐसा महसूस कर रहा था, जैसे कोई लड़का कैंडी शॉप पर हो। अपनी मैन इन ब्लू टीम से मुलाकात करके और उनके आगामी टूर के बारे में बातचीत करके बेहद उत्साहित हुआ। वरुण धवन ने लिखा, 'इस दौरान शिखर धवन ने कुछ पहेलियां बुझाईं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें