फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में इस पोजिशन पर खेलना चाहते हैं कप्तान शुभमन गिल, दिया यह बयान

Sat, 06 Jul 2024 10:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप में भारत की रिजर्व टीम का हिस्सा रहे गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज की पूर्व संध्या पर बयान दिए।
विज्ञापन
1 of 6
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टी20 टीम की अगुआई कर रहे शुभमन गिल खेल के सबसे छोटे प्रारूप में खुद को सलामी बल्लेबाज के तौर पर ढालने चाहते हैं लेकिन वह समझते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार उपलब्धियों को दोहराना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
हाल ही में संपन्न टी20 विश्व कप में भारत की रिजर्व टीम का हिस्सा रहे गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज की पूर्व संध्या पर कहा, 'रोहित भाई शानदार ओपनिंग बल्लेबाज थे और विराट भाई ने भी इस विश्व कप में पारी का आगाज किया। मैंने टी20 में भी पारी का आगाज किया है। इसलिए, मुझे लगता है कि मैं टी20 में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाना चाहूंगा।'
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
गिल ने कहा कि वह कोहली और रोहित जैसे दो महान खिलाड़ियों की बराबरी करने के बारे में सोच कर खुद पर दबाव हावी नहीं होने देना चाहते है। गिल ने रोहित और कोहली के इस प्रारूप से संन्यास के बाद अपेक्षाओं के दबाव से निपटने के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'दबाव और अपेक्षाएं…मुझे लगता है कि ये हमेशा रहते हैं।  विराट भाई और रोहित भाई ने जो हासिल किया है, अगर मैं उसे हासिल करने या उस तक पहुंचने की कोशिश करूंगा, तो यह मेरे लिए बहुत मुश्किल होगा।'

4 of 6
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'हर खिलाड़ी का अपना लक्ष्य होता है, जहां वह पहुंचना चाहता है। यही दबाव है। अगर आप वहां पहुंचना चाहते हैं जहां दूसरे लोग पहुंच चुके हैं, तो आप पर अधिक दबाव होगा।' गिल ने कहा कि आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार फॉर्म में रहे अभिषेक शर्मा पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती मैच में उनके साथ पारी की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'अभिषेक शर्मा मेरे साथ पारी का आगाज करेंगे और रुतुराज गायकवाड़ तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे।' हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद गिल ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किया था। गिल को आईपीएल में मिली कप्तानी के अनुभव से फायदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'जब मैंने पहली बार अपनी आईपीएल टीम की कप्तानी की तो मैंने बहुत सारे सबक सीखे। मुझे अपने बारे में और नेतृत्व के तरीके के बारे में बहुत सी बातें जानने को मिलीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें