वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारत के तीन खिलाड़ी अर्शदीप की जर्सी पहनकर मैदान उतरे। हालांकि, इनमें से अर्शदीप ही अच्छा खेल दिखा पाए। सूर्यकुमार और आवेश इस मैच में फेल रहे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। इस मैच में भारत के तीन खिलाड़ी अर्शदीप सिंह के नाम की जर्सी पहनकर खेलने उतरे थे। पहले सूर्यकुमार यादव ने अर्शदीप की जर्सी पहनकर भारत के लिए पारी की शुरुआत की। इसके बाद आवेश खान भी अर्शदीप की जर्सी में ही नजर आए।
इस मैच में छोटा स्कोर बनाने के बावजूद भारतीय टीम अंत तक लड़ी, लेकिन आखिरी ओवर में आवेश खान की नो गेंद ने भारत को मैच हरा दिया। वहीं, कप्तान रोहित मैनेजमेंट से काफी नाराज दिखे और अर्शदीप ने एक बार फिर अपनी यॉर्कर से सभी का दिल जीत लिया। यहां हम इस मैच के खास पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
अर्शदीप की जर्सी पहनकर तीन भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरे
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में भारत के तीन खिलाड़ी अर्शदीप सिंह की जर्सी पहनकर मैदान में उतरे। मैनेजमेंट में कमियों के चलते सभी खिलाड़ियों का सामान देरी से पहुंचा था। इसी वजह से यह मैच आठ की बजाय रात 11 बजे शुरू हुआ। इस समय तक भी सभी खिलाड़ियों का सामान नहीं पहुंचा था। ऐसे में खिलाड़ियों को एक दूसरे की जर्सी पहननी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 10
आवेश खान की नो बॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रन की जरूरत थी। ऐसे में कप्तान रोहित ने भुवनेश्वर कुमार की जगह आवेश खान पर भरोसा जताया और आवेश ने पहली ही गेंद नो बॉल कर दी। इसके बाद अगली गेंद में फ्री हिट पर छक्का लगा और ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर वेस्टइंडीज ने मैच जीत लिया।
4 of 10
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के मैनेजमेंट से बेहद नाराज नजर आए। रोहित का गुस्सा मैच के दौरान भी दिख रहा था। वो इस मैच में बल्ले के साथ भी फ्लॉप रहे। ऐसे में उनका गुस्सा और ज्यादा हो गया।
विज्ञापन
5 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्शदीप सिंह ने इस मैच में भी कमाल की गेंदबाजी की। खासकर 19वें ओवर में उनकी शानदार यॉर्कर ने रोवमन पॉवेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। अर्शदीप ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है और वो टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में भी जगह बना सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर लगातार दूसरे मैच में फेल रहे। पहले मैच में शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले श्रेयस ने इस मैच में सिर्फ 10 रन बनाए और अब उन्हें टीम से बाहर करने की मांग हो रही है। खासकर संजू सैमसन के फैंस उनकी जगह सैमसन को मौका देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 10
रोहित शर्मा और निकोलस पूरन
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा टी20 मैच जीतने के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। अब तीसरा मैच जीतने वाली टीम बढ़त बनाएगी। वेस्टइंडीज ने लंबे समय बाद जीत का स्वाद चखा है। कप्तान पूरन को उम्मीद होगी कि इस मैच के बाद उनकी टीम जीत की पटरी पर लौटेगी।
8 of 10
वेस्टइंडीज की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के लिए ओबेड मैकॉय ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर छह विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया। मैकॉय ने अकेले ही भारतीय बल्लेबाजी को धराशायी कर दिया और कई रिकॉर्ड बनाए।
9 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे टी20 मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने पिच का मुआयना किया। हालांकि, ये दोनों सही तरीके से पिच को पढ़कर रणनीति नहीं बना पाए। इसी वजह से तेज गेंदबाजों को पूरे ओवर कराने की बजाय अश्विन और जडेजा से सात ओवर की गेंदबाजी कराई और भारत यह मैच हार गया।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरा टी20 मैच हारने के बाद बल्लेबाजों के रवैये और गेंदबाजों का बचाव किया। उन्होंने कहा कि आवेश खान को तैयार करने के लिए उन्हें आखिरी ओवर देना जरूरी था। उन्होंने आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी की है और एक मैच में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें सपोर्ट की जरूरत है।