फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: अल कायदा सरगना अल जवाहिरी मारा गया, CWG में भारत ने चौथे दिन जीते 3 पदक, पढ़ें अहम खबरें

Tue, 02 Aug 2022 06:19 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका ने दावा किया है कि उसने आतंकवादी संगठन अल कायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को एक ड्रोन हमले में मार गिराया है। वहीं, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने चौथे दिन सोमवार को तीन पदक अपने नाम किए। जूडो में सुशीला देवी ने रजत पदक जीता। जूडो में ही पुरुषों में विजय यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता। साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 12
अलकायदा प्रमुख अल जवाहिरी। - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका का दावा, अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ड्रोन हमले में मारा गया
अमेरिका ने दावा किया है कि उसने आतंकवादी संगठन अल कायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को एक ड्रोन हमले में मार गिराया है। साल 2011 में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अल कायदा को यह अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक जवाहिरी को अफागनिस्तान में सीआईए के ड्रोन ने मार गिराया। कई मीडिया रिपोर्टों में भी यह बात सामने आई है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का चौथा दिन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने चौथे दिन तीन पदक अपने नाम किए
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने चौथे दिन सोमवार को तीन पदक अपने नाम किए। जूडो में सुशीला देवी ने रजत पदक जीता। वहीं, जूडो में ही पुरुषों में विजय यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने कांस्य पदक जीता। इस तरह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या नौ हो गई है। भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य जीते हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
वेस्टइंडीज ने भारत को हराया - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज ने भारत को पांच विकेट से हराया
वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 में भारत को पांच विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही सीरीज को 1-1 से बराबर भी कर दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 19.4 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए ओबेड मैकॉय ने छह विकेट झटके। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
भूस्खलन से मकान जमींदोज। - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश के बाद आए भूस्खलन से रियासी में 30 मकान जमींदोज
मानसून की बारिश से रियासी जिले में थुड़ू ब्लॉक के बासां गांव में भूस्खलन से 30 मकान जमींदोज हो गए। पहाड़ पर दरारें देख गांव को पहले ही खाली करवा लिया गया। ग्रामीण थोड़ा बहुत सामान ही साथ ले जा सके। वहीं, खराब मौसम में अमरनाथ यात्रा को सोमवार पहलगाम और बालटाल दोनों रूट से स्थगित कर दिया गया। हेली सर्विस से पहुंचे यात्रियों को भी पंचतरणी से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। जम्मू-श्रीनगर हाईवे रामबन के मेहाड़ में पस्सियां गिरने से दो घंटे बंद रहा। श्रीनगर-लेह हाईवे पर 14 जगह भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
"पिच ब्लैक" अभ्यास में भारतीय वायु सेना करेगी प्रदर्शन। - फोटो : Amar Ujala

ऑस्ट्रेलिया में 17 देशों के 'पिच ब्लैक' अभ्यास में शामिल होगा भारत
भारत इस महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एक मेगा हवाई युद्ध अभ्यास में शामिल होगा। इस अभ्यास में भारत समेत 17 देशों के लगभग 100 विमान और 2,500 सैन्यकर्मी भाग लेंगे। "पिच ब्लैक" नाम के इस अभ्यास में भारत की भागीदारी की पुष्टि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने की है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग - फोटो : अमर उजाला

आज आठ घंटे बंद रहेगा दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग
दादरी में निर्माण कार्य के कारण दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग आज आठ घंटे बंद रहेगा। मेगा ब्लॉक के दौरान यहां डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ईस्टर्न कॉरिडोर से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग से जोड़ा जाएगा। निर्माण कार्य को देखते हुए रेलवे ने चार एक्सप्रेस समेत छह पैसेंजर ट्रेन पहले ही रद्द कर दिए हैं। जबकि पांच ट्रेनों के समय बदल दिए गए हैं। वहीं कुछ ट्रेनें अलीगढ़-दनकौर के बीच ही चलाई जाएंगी।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण का दावा, भारत में मंदी की आशंका शून्य
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में मंदी अथवा मुद्रास्फीति जनित महंगाई की आशंका शून्य है, क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था का मौलिक ढांचा मजबूत है। लोकसभा में महंगाई पर चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, पहले कोरोना, फिर रूस-यूक्रेन संकट, चीन के कई हिस्सों में लॉकडॉउन, ओमिक्रॉन का कहर, इन सबके कारण दुनिया भर में कारोबार पर असर पड़ा है। इन सबके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के ज्यादातर देशों से बेहतर स्थिति में है और सरकार महंगाई दर को सात फीसदी से नीचे रखने का प्रयास कर रही है।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
एयर इंडिया - फोटो : अमर उजाला

एयर इंडिया लाई नई नीति, अब सेवानिवृत्ति के बाद भी विमान उड़ा सकेंगे पायलट
टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने पायलटों को 65 वर्ष की आयु तक विमान उड़ाने की अनुमति देने का फैसला किया है। इसके लिए कंपनी नई नीति लेकर आई है। नई नीति के अनुसार, एयर इंडिया अपने चयनित पायलटों को सेवानिवृत्ति के बाद पांच साल की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर सेवा विस्तार देगी। इस अनुबंध को 65 वर्ष की आयु तक बढ़ाया जा सकता है। टाटा समूह के आंतरिक दस्तावेजों से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी ने अपने बेड़े की विस्तार योजना को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया है।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
अंतरिक्ष में मिला अब तक का सबसे बड़ा न्यूट्रॉन तारा
अंतरिक्ष में अब तक का सबसे बड़ा न्यूट्रॉन तारा मिला है। यह साथी तारों को निगल रहा है। सूर्य से 2.34 गुना वजनी यह तारा बहुत तेजी से घूम रहा है। घूमते वक्त इसकी छवि कंपन जैसी दिखती है। साथी तारों को निगलने के कारण वैज्ञानिकों ने इसे ‘ब्लैक विडो’ का भी नाम दिया है। साथी तारों को निगलने के चलते यह अब तक का सबसे भारी न्यूट्रॉन तारा बन गया है। इसके और अधिक बढ़ने की संभावना है।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : youtube

संयुक्त राष्ट्र ने कहा- परमाणु विनाश से बस एक कदम दूरी पर है दुनिया
दुनिया परमाणु विनाश से केवल एक गलतफहमी, एक गलत गणना की दूरी पर है। 50 साल पुरानी परमाणु अप्रसार संधि की समीक्षा की लंबे समय से लंबित उच्च स्तरीय बैठक की शुरुआत करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सोमवार को यह चेतावनी दी। उन्होंने यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया और एशिया के विवादों में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के खतरे का उदाहरण दिया।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
लिज ट्रस - फोटो : social media

ब्रिटेन के पीएम पद की दौड़ में लिज ने ऋषि को पछाड़ा
ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने देश में अगले प्रधानमंत्री पद के रूप में बोरिस जॉनसन का स्थान पाने की दौड़ में 90 फीसदी आगे हो गई हैं। देश की प्रमुख बेटिंग एक्सचेंज फर्म स्मार्केट्स द्वारा कराए गए ताजा सर्वेक्षण में यह नतीजे सामने आए हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें