असलंका ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल किया। जब थर्ड अंपायर टीवी पर रिप्ले देख रहे थे, तब सिराज और कुलदीप ड्रिंक्स लेकर आए। सिराज ने अंपायर के पीछे आकर उनके सिर के ऊपर उंगली उठाकर बताया कि असलंका आउट हैं।
विज्ञापन
1 of 12
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी-20 फोटोज
- फोटो : twitter@BCCI
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने दूसरे मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। पाथुम निसांका ने 53 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने 17.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 44 गेंदों पर 74 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
2 of 12
कुलदीप और सिराज मस्ती करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी मैदान पर मस्ती करते दिखे। श्रीलंकाई पारी के दौरान एक्स्ट्रा प्लेयर्स में शामिल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिनर कुलदीप यादव अंपायर की फिरकी लेते दिखाई दिए।
श्रीलंकाई पारी के 10वें ओवर में स्पिनर युजवेंद्र चहल ने चरिथ असलंका के खिलाफ एल्बीडब्ल्यू आउट की अपील की। मैदानी अंपायर जयारामन मदनगोपाल ने आउट भी दे दिया। इसके बाद असलंका ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल किया। जब थर्ड अंपायर टीवी पर रिप्ले देख रहे थे, तब सिराज और कुलदीप ड्रिंक्स लेकर आए।
मैदान पर आते ही सिराज ने अंपायर के पीछे आकर उनके सिर के ऊपर उंगली उठाकर बताया कि असलंका आउट हैं। इसके बाद कुलदीप ने भी सिराज की तरह शरारत को दोहराया। इस दौरान कुलदीप अंपायर से टकरा भी गए। बाद में थर्ड अंपायर ने भी असलंका को आउट करार दिया।
विज्ञापन
3 of 12
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी-20 फोटोज
- फोटो : सोशल मीडिया
पाथुम निसांका ने 53 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली। वह श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अपनी पारी में निसांका ने 11 चौके लगाए। निसांका और गुनातिलाका के बीच पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हुई। गुनातिलाका 38 रन बनाकर आउट हुए।
4 of 12
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी-20 फोटोज
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यक्रम के बल्लेबाज असलंका, कमिल मिश्रा और चांदीमल कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद निसांका ने कप्तान दसुन शनाका के साथ बड़ी साझेदारी की। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 26 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
5 of 12
दसुन शनाका
- फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान दसुन शनाका ने 19 गेंदों पर 47 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए। श्रीलंका ने आखिरी पांच ओवर में 80 रन बनाए थे। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
6 of 12
हर्षल पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
हर्षल पटेल ने चार ओवर में 52 रन लुटाए और एक विकेट लिया। आखिरी ओवर में हर्षल ने 22 रन लुटाए। भुवनेश्वर ने चार ओवर में 36 रन और जडेजा ने 37 रन लुटाए।
विज्ञापन
7 of 12
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने 17.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा दो गेंदों पर एक रन और ईशान किशन 15 गेंदों पर 16 रन बना सके। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने पारी संभाली। उन्होंने 44 गेंदों पर 74 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में श्रेयस ने छह चौके और चार छक्के लगाए।
8 of 12
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
संजू सैमसन ने 25 गेंदों पर 39 रन बनाए। इसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल हैं। सैमसन शानदार फॉर्म में दिख रहे थे। भारतीय पारी के 13वें ओवर में लाहिरु कुमारा गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर में पांच गेंदों पर सैमसन ने 23 रन बटोर लिए थे।
9 of 12
श्रेयस और संजू
- फोटो : सोशल मीडिया
सैमसन और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 84 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने मैदान पर मोर्चा संभाला।
10 of 12
फर्नांडो ने सैमसन का मुश्किल कैच लपका
- फोटो : सोशल मीडिया
13वें ओवर में लाहिरु कुमार की आखिरी गेंद पर भी बड़े शॉट लगाने के चक्कर में सैमसन विकेट गंवा बैठे। गेंद उनके बल्ले से लगकर शॉर्ट थर्ड मैन के पास पहुंची और बिनुरा फर्नांंडो ने हवा में उड़कर एक हाथ से जबरदस्त कैच लपका। इस कैच को देखकर सभी दर्शक हक्का-बक्का रह गए।
11 of 12
रवींद्र जडेजा और श्रेयस
- फोटो : सोशल मीडिया
रवींद्र जडेजा ने 18 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन की नाबाद पारी खेली। श्रेयस और जडेजा के बीच चौथे विकेट के लिए 26 गेंदों पर 58 रन की नाबाद साझेदारी हुई।
रोहित कमेंटेटर और कैमरामैन को कॉफी ऑफर करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीसीसीआई ने भी इसे शेयर किया है। 15 सेकंड के वीडियो में धर्मशाला की सर्दी में कप्तान रोहित शर्मा कॉफी पीते दिख रहे हैं। इसी दौरान कैमरामैन उन पर फोकस करता है, तभी रोहित कमेंटेटर और कैमरामैन को भी कॉफी ऑफर करते हैं। वह कई बार काफी ऑफर करते हैं। इसके बाद आखिरी में रोहित हंसने लगते हैं और फिर से कॉफ पीना शुरू कर देते हैं।