भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज का आगाज रविवार से धर्मशाला के मैदान पर होने जा रहा है। दोनों टीम के बीच अब तक टी-20 के 13 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने आठ बार बाजी मारी है, तो वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच बार जीत दर्ज की है, लेकिन टीम इंडिया के लिए एक कड़वा सच यह भी है कि, वो अब तक दक्षिण अफ्रीका को टी-20 मुकाबले में अपनी जमीन पर पटखनी नहीं दे पाई है। दोनों टीम के बीच अब तक खेले गए मुकाबले धमाकेदार रहे हैं। आइए बताते हैं आपको दोनों टीम के उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अब तक खेले गए टी-20 मुकाबले में सबसे अधिक रन बनाए हैं।