भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी को देश की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों की एक दूसरे का बेहद ही ख्याल रखते हैं। विराट अनुष्का से प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं गंवाते हैं और वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा 'लिटिल मी'। विराट ने इसपर प्यार भरा मैसेज किया।