India vs South Africa 3rd T20 Live Streaming, Telecast: भारतीय टीम को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम वापसी के लिए तैयार होगी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रही है और भारतीय टीम की नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर टिकी होगी। भारतीय टीम को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम वापसी के लिए तैयार होगी।
विज्ञापन
2 of 3
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : @BCCI
आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 16 और दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। प्रोटियाज के मैदान पर दोनों टीमें 11 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से भारत ने सात मैच और दक्षिण अफ्रीका ने चार मैच जीते हैं।
हम आपको भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं...
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच बुधवार यानी 12 नवंबर को खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच कब शुरू होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच रात 8:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी रात 8 बजे होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच को ऑनलाइन जिओ सिनेमा एप (Jio Cinema) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं... भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, यश दयाल, रवि बिश्नोई, रमनदीप सिंह , जितेश शर्मा। दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, एन पीटर, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, मिहलाली मपोंगवाना, पैट्रिक क्रूगर।