डिकॉक के शतक लगाने पर उनकी पत्नी साशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। डिकॉक हाल ही में पिता बने हैं। साशा ने शतक लगाने पर बधाई दी और साथ ही बच्चे का फोटो भी शेयर किया।
विज्ञापन
1 of 13
दीपक चाहर, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को आखिरी वनडे में चार रन से हराकर मैच के साथ-साथ सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की। तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम 49.2 ओवर में 283 रन पर ऑलआउट हो गई। एक वक्त दीपक चाहर 31 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर मैच को करीब ले गए थे।
ऐसा लग रहा था कि वह मैच जिताकर ही वापस जाएंगे। हालांकि, 34 गेंदों पर 54 रन बनाकर चाहर आउट हो गए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल जीत नहीं दिला सके। भारतीय टीम जैसे ही ऑलआउट हुई, वैसे ही दीपक चाहर भावुक हो गए और रोने लगे। यह नजारा कैमरे में कैद भी हो गया। चाहर के अलावा शिखर धवन 61 रन और विराट कोहली 65 रन बना सके।
विज्ञापन
2 of 13
क्विंटन डिकॉक और पत्नी साशा का पोस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
अफ्रीकी टीम की पहली पारी एक गेंद रहते 287 रनों पर सिमट गई। इस सीरीज में पहली बार दक्षिण अफ्रीकी ऑल आउट हुई। दक्षिण अफ्रीका के लिए इस मैच में क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 124 रन बनाए। इस पारी में डिकॉक ने 12 चौके और दो छक्के लगाए। डिकॉक के शतक लगाने पर उनकी पत्नी साशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। डिकॉक हाल ही में पिता बने हैं। साशा ने शतक लगाने पर बधाई दी और साथ ही बच्चे का फोटो भी शेयर किया।
विज्ञापन
3 of 13
डिकॉक को बधाई देते राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
यह डिकॉक के वनडे करियर का 17वां शतक रहा। 2015 के बाद वनडे में यह भारत के खिलाफ डिकॉक का पहला शतक था। उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे में हजार रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 16 मैच की 16 पारियों में 1013 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और दो अर्धशतक शामिल है। डिकॉक ने भारत के खिलाफ सबसे तेज हजार पूरे करने का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से अपने नाम किया। भारतीय कप्तान के एल राहुल ने डिकॉक को उनकी शानदार पारी के लिए बधाई भी दी।
4 of 13
विराट कोहली और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान पूर्व वनडे कप्तान विराट कोहली राहुल को कई बार टिप्स देते नजर आए। राहुल इस सीरीज में पहली बार वनडे में कप्तानी कर रहे थे। हालांकि, उनके लिए यह सीरीज कुछ खास नहीं रही।
विज्ञापन
5 of 13
श्रेयस अय्यर गेंदबाजी करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच में श्रेयस अय्यर भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करते नजर आए। उन्होंने तीन ओवर गेंदबाजी की और 21 रन दिए। श्रेयस को कोई विकेट भी नहीं मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 288 रन का लक्ष्य रखा था। डिकॉक के अलावा रसी वान डर डुसेन ने 52 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
6 of 13
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
288 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल बतौर कप्तान अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में बल्ले से फेल रहे। दूसरे वनडे में जरूर उन्होंने अर्धशतक लगाया था, लेकिन दो वनडे में वह कुछ खास नहीं कर सके। पहले वनडे में राहुल ने 12 रन, दूसरे में 55 रन और तीसरे वनडे में नौ रन बनाए।
इस दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर राहुल ने तीन टेस्ट और तीन वनडे मिलाकर कुल नौ पारियों में 33.55 की औसत से 302 रन बनाए। पहले टेस्ट में राहुल ने 123 और 23 रन की पारी, दूसरे टेस्ट में 50 और 8 रन की पारी और तीसरे टेस्ट में 9 और 10 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
7 of 13
धवन और कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन और विराट कोहली ने मिलकर पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 110 गेंदों पर 98 रन की साझेदारी निभाई। भारतीय पारी के 23वें ओवर में धवन 73 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए। यह उनकी वनडे करियर की 35वीं फिफ्टी रही।
दक्षिण अफ्रीका खिलाफ यह धवन का छठा अर्धशतक रहा। इस वनडे सीरीज में धवन ने दो अर्धशतक लगाए। पहले वनडे में धवन ने 79 रन की पारी खेली थी।
8 of 13
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने वनडे करियर की 64वीं फिफ्टी लगाई। उन्होंने 63 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। फिफ्टी लगाते ही कोहली ने स्टेडियम की ओर देखा और अर्धशतक बेटी वामिका को समर्पित किया और शानदार अंदाज में जश्न मनाया।
9 of 13
अनुष्का शर्मा और वामिका
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी सीरीज का आखिरी मैच देखने पहुंची थीं। बेटी वामिका अनुष्का की गोद में नजर आईं। अनुष्का ने विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद एक भावुक पोस्ट भी लिखा था। विराट कोहली 84 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें केशव महाराज ने बावुमा के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में कोहली ने पांच चौके लगाए।
10 of 13
पंत को घूरते कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
23वें ओवर में भारत ने पांच गेंदों पर दो विकेट गंवा दिए। इस ओवर में आंदिले फेहलुकवायो गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर फेहलुकवायो ने धवन को कैच आउट कराया। वे 61 रन बना सके। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए। वे शून्य पर पवेलियन लौटे। उन्हें फेहलुकवायो ने मगाला के हाथों कैच कराया।
पंत का ये लापरवाही वाला शॉट देखकर दूसरे छोर पर मौजूद कोहली भी खफा हुए और वो पंत को घूरते हुए नजर आए। ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए कोच राहुल द्रविड़ भी हैरान दिखे। इस सीरीज में ये दूसरी बार था जब पंत ने लापरवाही वाला शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक दिया।
11 of 13
दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर 34 गेंदों पर 26 रन और सूर्यकुमार यादव 32 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए। एक वक्त टीम इंडिया ने 223 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद दीपक चाहर ने 34 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली और भारतीय टीम को मैच में वापस लाए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ 55 रन की साझेदारी निभाई।
12 of 13
भावुक दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
278 रन पर दीपक चाहर का विकेट गिरा और टीम इंडिया की उम्मीद भी खत्म हो गई। 281 रन पर नौवां और 283 पर भारतीय पारी सिमट गई। मैच के बाद दीपक चाहर भावुक नजर आए और वह रोते हुए दिखे।
केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया की यह लगातार चौथी हार है। इन तीन वनडे से पहले राहुल ने जोहानिसबर्ग में हुए दूसरे टेस्ट में भी कप्तानी की थी और उसमें भी हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर भारतीय टीम की यह छह मैचों में लगातार पांचवीं हार है। पहले टेस्ट में जीतने के बाद टीम इंडिया को अगले पांचों मैच में हार ही मिली है। क्विंटन डिकॉक को आखिरी मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।