फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: आठ तस्वीरों में देखें वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की तैयारी, 'स्काई' शॉट लगाते दिखे सूर्यकुमार

Tue, 18 Jan 2022 07:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल

सार

टीम इंडिया पहली बार वनडे में केएल राहुल की कप्तानी में उतरेगी। वैसे तो इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनना था, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी दौरे से ठीक पहले वह चोटिल हो गए।
विज्ञापन
1 of 9
सूर्यकुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज में 2-1 से करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में वापसी करना चाहेगी। इसके लिए टीम ने तैयारी भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 9
रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
मैच से एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ी जमकर पसीना बहाते नजर आए। प्रैक्टिस सेशन के दौरान सूर्यकुमार यादव 'स्काई शॉट' लगाते भी दिखे। स्काई शॉट सूर्यकुमार के पुल शॉट को कहते हैं। वह इसे बेहतरीन अंदाज में खेलते हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
कप्तान केएल राहुल और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
प्रैक्टिस सेशन में सूर्यकुमार के अलावा श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान केएल राहुल भी बल्लेबाजी करते नजर आए। पहले वनडे में राहुल और शिखर धवन ओपनिंग करते दिख सकते हैं। 

4 of 9
शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाजों ने भी खूब मेहनत की। शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज नेट्स में गेंदबाजी की खूब प्रैक्टिस की। सिराज के बैकअप के तौर पर दक्षिण अफ्रीका गए नवदीप सैनी और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी जमकर पसीना बहाया। 
विज्ञापन

5 of 9
सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो वनडे पार्ल में ही खेले जाएंगे। तीसरा वनडे केपटाउन में खेला जाएगा। पहले मैच में ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर खेल सकते हैं। उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में गेंदाबजी और बल्लेबाजी दोनों में हिस्सा लिया। केएल राहुल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी तारीफ की। वह छठे गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन के लिए यह सीरीज काफी अहम है। धवन ने अपना आखिरी वनडे श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में खेला था। तब उन्होंने टीम की कप्तानी की थी। धवन को टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन

7 of 9
विराट कोहली और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
अक्तूबर 2016 के बाद पहली बार विराट कोहली कप्तान नहीं बल्कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरेंगे। अब यह देखने वाली बात होगी कि वह इस रोल में खुद को कैसे स्थापित कर पाते हैं।

8 of 9
वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
वेंकटेश ने विजय हजारे के इस सीजन में मध्यक्रम में बल्लेबाजी की और छह मैचों में 379 रन बनाए। इसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा वेंकटेश ने 5.75 की इकोनॉमी से रन खर्च किए थे और नौ विकेट भी लिए थे।
विज्ञापन

9 of 9
ऋतुराज गायकवाड़ और नवदीप सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतुराज गायकवाड़ को इस सीरीज में मौका मिल सकता है। वह विजय हजारे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे थे। उन्होंने पांच मैचों में 603 रन बनाए थे। इसमें चार बेहतरीन शतक शामिल है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें