विकेट लेने के बाद अर्शदीप
- फोटो : ICC
अर्शदीप यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने दूसरे और पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज मोहम्मद रिजवान को आउट कर दिया। रिजवान का कैच भुवनेश्वर कुमार ने लिया। वह सिर्फ चार रन ही बना सके। आठ बार अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतकीय साझेदारी करने वाली बाबर और रिजवान की जोड़ी मिलकर सिर्फ चार रन ही बना सकी। अर्शदीप ने इसके बाद आसिफ अली को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। अर्शदीप ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। टीम इंडिया ने विराट कोहली के नाबाद 82 रन बना की पारी की बदौलत मैच को चार विकेट से अपने नाम कर लिया।
IND vs PAK LIVE: यहां लाइव मैच के बारे में पढ़ें