फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में अश्विन मचाएंगे गदर! तीन विकेट लेते ही तोड़ देंगे इस दिग्गज का रिकॉर्ड

Tue, 15 Oct 2024 11:08 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर अश्विन 15 विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे।
विज्ञापन
1 of 7
अश्विन - फोटो : अमर उजाला
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अब भारतीय टीम की नजर न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्तूबर से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज पर है। इस दौरान भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की नजर बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी। बता दें कि, 38 वर्षीय ने अब तक टेस्ट में 527 विकेट अपने नाम किए हैं। वह भारत के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले अनिल कुंबले (619) के बाद दूसरे गेंदबाज हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अश्विन - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच (24-28 अक्तूबर) पुणे और तीसरा मुकाबला (1-5 नवंबर) मुंबई में खेला जाएगा। इस मैच में अश्विन की नजर पांच रिकॉर्ड्स पर होगी। वह तीन विकेट लेते ही नाथन लियोन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

3 of 7
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज
अश्विन ने भारत के लिए अब तक 37 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 185 विकेट चटकाए हैं। आगामी सीरीज में तीन विकेट लेते ही वह नाथन लियोन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में  सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज स्पिनर के नाम 43 डब्ल्यूटीसी मैचों में 187 विकेट दर्ज हैं।

WTC में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट
गेंदबाज मैच विकेट इकोनॉमी
नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) 43 187 2.75
रविचंद्रन अश्विन (भारत) 37 185 2.76
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 42 175 2.91
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 38 147 3.46
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 33 134 3.04

4 of 7
जडेजा-अश्विन - फोटो : BCCI
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 200 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बनने का मौका
आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर अश्विन 15 विकेट लेने में कामयाब होते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
अश्विन - फोटो : BCCI
टेस्ट में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट हॉल लेने वाले दूसरे गेंदबाज बनने का मौका 
अश्विन ने भारत के लिए खेले 102 टेस्ट मैचों में अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उनके नाम इस प्रारूप में 37 बार पांच विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इस मामले में शेन वॉर्न की बराबरी कर ली है। आगामी सीरीज में अगर वह फाइफर हासिल करने में कामयाब होते हैं तो वह ऐसा करने दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।

एक पारी में सर्वाधिक बार पांच विकेट हॉल चटकाने वाले गेंदबाज
गेंदबाज मैच विकेट इकोनॉमी फाइव-फर
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) 133 800 2.47 67
रविचंद्रन अश्विन (भारत) 102 527 2.81 37
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) 145 708 2.65 37
रिचर्ड हेडली (न्यूजीलैंड) 86 431 2.63 36
अनिल कुंबले (भारत) 132 619 2.69 35
विज्ञापन

6 of 7
अश्विन - फोटो : BCCI
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले सातवें गेंदबाज बनने का मौका
अश्विन ने टेस्ट की 193 पारियों में 527 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। चेन्नई के इस गेंदबाज के पास नाथन लियोन से आगे निकलना का सुनहरा मौका है। वह चार विकेट चटकाते ही ऑस्ट्रेलिया के घातक स्पिनर के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। लायन के नाम टेस्ट में 530 विकेट दर्ज हैं। तीन विकेट चटकाते ही वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बन जाएंगे।

टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज मैच विकेट इकोनॉमी
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) 133 800 2.47
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) 145 708 2.65
जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 188 704 2.79
अनिल कुंबले (भारत) 132 619 2.69
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 167 604 2.97
ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) 124 563 2.49
नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया) 129 530 2.93
रविचंद्नन अश्विन (भारत) 102 527 2.81
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अश्विन और जडेजा - फोटो : BCCI
भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
अश्विन ने भारत में खेले 128 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 466 विकेट लिए हैं। अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में 11 विकेट चटका लेते हैं, तो वह भारतीय सरजमीं पर खेले गए मैचों में अनिल कुंबले के 476 अंतरराष्ट्रीय विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें