फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट न्यूजीलैंड में हुए फेल तो कपिल देव ने बताई कमजोरी, फॉर्म में लौटने का भी बताया तरीका

Tue, 03 Mar 2020 06:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट-कपिल - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के न्यूजीलैंड में फेल होने के बाद हर तरफ उनकी फॉर्म और बल्लेबाजी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। इसी कड़ी में अब विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने विराट की कमजोरी और दिक्कतों के बारे में बताया है और कप्तान कोहली को सुझाव भी दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kapil and kohli
कपिल का मानना है कि न्यूजीलैंड में विराट के जूझने का कारण उनके रिफ्लैक्सेस यानी प्रतिक्रिया देने की क्षमता में कमी आना हो सकती है। पूर्व भारतीय कप्तान ने 31 वर्षीय कोहली को सलाह दी कि आयु से जुड़े मुद्दों से उबरने के लिए उन्हें अधिक अभ्यास करने की जरूरत है। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट में मात्र 9.50 की औसत से सिर्फ 38 रन बना पाए। इसके अलावा टी-20 और वनडे सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश रहा। उन्होंने पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर सिर्फ एक अर्द्धशतक लगाया और 218 रन बनाए।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
पीटीआई के मुताबिक एक हिंदी समाचार चैनल से बातचीत में कपिल ने कहा, 'हर बड़े बल्लेबाज के करियर में साथ ऐसा दौर आता है। यह एक ऐसी उम्र है जिसमें कहते हैं कि 30 साल का होने के बाद नजर कमजोर होने लगती है और इससे उबरने में छह महीने से एक साल तक का समय लग जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें अपनी नजर के अनुसार सामंजस्य बैठाने की जरूरत है। बड़े खिलाड़ी जब अंदर आती गेंद पर बोल्ड और पगबाधा होते हैं तो आपको उन्हें अधिक अभ्यास करने के लिए कहना होता है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें