फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield की सबसे सस्ती BS6 बाइक भारत में लॉन्च, 3 नए रंगों में आई Classic 350

Tue, 03 Mar 2020 05:05 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media
Royal Enfield ने भारतीय बाजार में अपनी BS6 कंप्लाइंट वाली Classic 350 को लॉन्च कर दिया है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सिंगल चैनल ABS वाला मॉडल है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.57 लाख रुपये रखी है। इस मॉडल के लॉन्च के बाद अब यह कंपनी की भारत में सबसे सस्ती BS6 बाइक है। BS4 इंजन वाले मॉडल के मुकाबले इसका BS6 मॉडल 11,000 रुपये महंगा है। इस बाइक की डिलीवरी जल्द शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media

इंजन

Royal Enfield Classic 350 में BS6 कंप्लाइंट वाला 346 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 5250 आरपीएम पर 19.3 PS की मैक्सिमम पावर और 4000 आरपीएम पर 28 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। हालांकि, BS4 स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल के मुकाबले इसका आउटपुट घटा दिया गया है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन

3 of 5
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media

नए कलर वेरिएंट्स में आएगी बाइक

सिंगल ABS फीचर वाली Royal Enfield Classic 350 BS6 भारतीय बाजार में कई नए रंगों में आएगी। इनमें ऐश, रेडडिच रेड और चेस्टनट रेड शामिल हैं। वहीं, प्योर ब्लैक और मर्करी सिल्वर शेड कलर वेरिएंट में इसकी बिक्री पहले से ही हो रही थी।

4 of 5
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 - फोटो : Social Media

डयूल-चैनल ABS वाली Royal Enfield Classic 350 BS6 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डयूल-चैनल ABS वाली Royal Enfield Classic 350 BS6 पहले ही भारत में लॉन्च हो चुकी है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.65 लाख रुपये है। ड्यूल चैनल एबीएस के साथ आई BS6 Royal Enfield Classic 350 की कीमत बाइक के ड्यूल चैनल एबीएस वाले बीएस4 मॉडल से करीब 11 हजार रुपये ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Royal Enfield classic 350 and 500 diecast scale model - फोटो : Amar Ujala
दो नए रंगों में आती है ड्यूल ABS Royal Enfield Classic 350 BS6 
अपडेटेड क्लासिक 350 को दो नए कलर ऑप्शन (स्टील्थ ब्लैक और क्रोम ब्लैक) में भी बाजार में उतारा गया है। इसके अलावा पहले वाले सिग्नल्स एयरबॉर्न ब्लू, सिग्नल्स स्टॉर्मराइडर सैंड, गनमेटल ग्रे और क्लासिक ब्लैक कलर में भी बाइक उपलब्ध रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें