नीदरलैंड के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया तो विराट कोहली जश्न मनाने लगे। इसके बाद उन्होंने गले लगकर सूर्यकुमार यादव को अर्धशतक की बधाई दी।
टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम ने लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। भारत ने नीदरलैंड को 56 रन के बड़े अंतर से हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने नीदरलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई और यह मैच 56 रन से हार गई।
इस मैच के दौरान एक भारतीय फैन ने स्टेडियम में ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया। इसके अलावा विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक पूरा होने पर जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी अच्छी साझेदारी की और दोनों को साथ में बल्लेबाजी करता देख फैंस बेहद खुश नजर आए। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे है।
इस मैच के दौरान एक भारतीय फैन ने अपनी गर्लफ्रेंड को स्टेडियम में ही प्रपोज किया। इस भारतीय फैंस का प्रस्ताव उसकी गर्लफ्रेंड ने स्वीकार कर लिया और दोनों गले लग गए। स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाई।
विज्ञापन
3 of 10
भारत-नीदरलैंड के दौरान एनटीआर के फैंस
- फोटो : सोशल मीडिया
सिडनी में भी दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार एनटीआर का जलवा देखने को मिला। सिडनी में मौजूद उनके फैंस इस मैच के दौरान एनटीआर का पोस्टर लेकर मैदान में पहुंचे थे। भारत ने यह मैच आसानी से जीता और इस फैंस की खुशी दोगुनी कर दी।
सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मैच की आखिरी गेंद में छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और उनके अर्धशतक होने पर सूर्यकुमार से पहले विराट कोहली ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। दोनों खिलाड़ियों का यह याराना फैंस को बहुत पसंद आया।
विज्ञापन
5 of 10
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप होने वाले सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। इसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था। इस पारी में उन्होंने 204 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। वह लंबे समय से अच्छी फॉर्म में नहीं थे। इस मैच में भी उनके दो कैच छूटे और इसके बाद उन्होंने जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। रोहित ने इस मैच में 39 गेंद में 53 रन बनाए।
विज्ञापन
7 of 10
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया था और इस मैच में भी भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर, अर्शदीप, अश्विन और अक्षर ने दो-दो विकेट लिए।
अक्षर पटेल ने पाकिस्तान के खिलाफ एक ओवर में 21 रन लुटा दिए थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। अक्षर ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। अक्षर का लय में आना भारत के लिए सुखद बात है।
9 of 10
कोहली, भुवनेश्वर और रोहित
- फोटो : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। तीन ओवर में नौ रन देकर भुवी ने दो विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने दो मेडन ओवर भी किए। इसकी वजह से नीदरलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बना और अर्शदीप को भी विकेट मिले।
विराट कोहली ने लगातार दूसरी पारी में भारत के लिए अर्धशतक लगाया। कोहली ने इस मैच में 44 गेंद में 62 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। विराट का लय में आना भारत के लिए बहुत अच्छी बात है। विराट के लय में आने से भारतीय बल्लेबाजी मजबूत हुई है।