टी20 विश्व कप 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने 53 रन की शानदार पारी खेली और भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। पिछली आठ पारियों में यह रोहित शर्मा का पहला अर्धशतक था। इससे पहले उन्होंने सितंबर महीने की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ 72 रन बनाए थे। रोहित लंबे समय से अच्छी लय में नहीं दिख रहे थे और इस अर्धशतक के बाद उनका आत्मविश्वास वापस लौटा होगा। टी20 विश्व कप में लगातार दो मैच जीत चुकी टीम इंडिया के लिए कप्तान का फॉर्म में आना बेहद सुखद है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में शामिल कई टीमों के कप्तान इतनी खराब फॉर्म में हैं कि प्लेइंग 11 में भी उनकी जगह नहीं बनती है। यहां हम ऐसे ही कप्तानों के बारे में बता रहे हैं।
IND vs NED Analysis: विराट के साथ चमके सूर्यकुमार, राहुल विदेश में एक बार फिर फेल, गेंदबाजों ने बरपाया कहर
पाकिस्तान के कप्तान बाबर ऑजम भी पिछली कुछ पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं और इसी वजह से पाकिस्तान की टीम को कई मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है। बाबर के अलावा बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन भी बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। वेस्टइंडीज की पूरी टीम ही खराब फॉर्म से जूझ रही है और पहले राउंड में ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। श्रीलंका दासुन शनाका भी मैच नहीं फिनिश कर पा रहे हैं। हालांकि, इन कप्तानों की हालत अभी भी इतनी खराब नहीं है कि इन्हें टीम से ही बाहर कर दिया जाए, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के तेम्बा बावुमा, ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन अपने देश की टीम में भी जगह के हकदार नहीं हैं।