फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डे-नाईट टेस्ट के साथ भारत-इंग्लैंड की मेजबानी करेगा दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम, जानिए टिकट के दाम

Mon, 15 Feb 2021 08:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 8
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच का खेला जारी है। लेकिन तीसरे टेस्ट की मेजबानी के लिए गुजरात का नया स्टेडियम भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। अहमदाबाद में एक लाख 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 8
सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात क्रिकेट संघ के तहत आने वाले इस स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं के साथ नए तरीके से तैयार किया गया है और छह साल बाद अब एक बार फिर से ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है। यहां भारत और इंग्लैंड के बीच डे-नाईट टेस्ट के साथ सीरीज के आखिरी दो मुकाबले और पांच टी-20 मैच भी खेले जाएंगे।  
विज्ञापन

3 of 8
सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच 24 फरवरी से यहां तीसरा टेस्ट मैच शुरू होगा, जिसके लिए रविवार से टिकट की बिक्री भी चालू हो गई। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से लगी पाबंदियों की वजह से सिर्फ 50 प्रतिशत दर्शकों को ही टिकट मिलेगी। 

4 of 8
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
गुजरात क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष धनराज नथवानी में कहा, 'हम इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं और दर्शकों की मेजबानी के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। हम इस मुश्किल घड़ी में सभी तरह के सुरक्षा नियमों को अपना रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि हालात सामान्य होने पर यहां 100 प्रतिशत दर्शकों के साथ मैच के आयोजन होंगे।'
विज्ञापन

5 of 8
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर
उधर चार मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए टिकटों के दाम भी सामने आ गए। 24 फरवरी से शुरू होने वाले डे-नाईट टेस्ट मैच के लिए टिकटों के दाम 300 से लेकर 1000 रुपये तक रखे गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद स्थित पुराने मोटेरा स्टेडियम को 2015 में पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया था और फिर 2017 में दोबारा से निर्माण कार्य शुरू हुआ और नए सिरे से सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) के नाम से अत्याधुनिक सुविधाओं और अधिक क्षमता के साथ बनाया गया। 
विज्ञापन

7 of 8
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर
गुजरात क्रिकेट संघ की तरफ से 1982 में बनाए गए इस स्टेडियम में पहले 53000 दर्शकों के बैठने की क्षमता थी लेकिन अब यहां 1.10 लाख दर्शक एक साथ बैठकर मैच देख पाएंगे। यह स्टेडियम साबरमती नदी के किनारे 65 एकड़ में बना है। इस स्टेडियम की लागत 700 करोड़ रुपये की बताई गई है। 
विज्ञापन

8 of 8
सरदार पटेल स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
आइए जानते हैं इस स्टेडियम की खास बातें
  • विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में तीन प्रैक्टिस ग्राउंड्स, क्लब हाउस, ओलम्पिक साइज स्विमिंग पूल और एक इंडोर क्रिकेट एकेडमी भी बनाई गई है।
  • स्टेडियम का स्ट्रक्चर ऐसा है कि जब भी कोई खिलाड़ी बाउंड्री मारे तो स्टेडियम में बैठने वाला हर क्रिकेट प्रेमी उस बाउंड्री को देख पाए।
  • कार और स्कूटर की पार्किंग व्यवस्था की गई है। जिसमें 4 हजार कार और 10 हजार दो पहिया वाहन की पार्किंग की व्यवस्था है।
  • पहली बार किसी स्टेडियन में एलईडी लाइट लगाई जाएंगी।
  • इसके अलावा 75 कोर्पोरेट बॉक्स बनाए गए हैं।
  • स्टेडियम में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग इंतजाम किए गए हैं।  
  • स्टेडियम के पास मेट्रो लाइन भी लाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें