फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पिंक बॉल टेस्ट में दांव पर होंगे ये रिकॉर्ड, विराट-इशांत-अश्विन रच सकते हैं कीर्तिमान

Tue, 23 Feb 2021 08:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला (डे-नाइट) आज से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच न सिर्फ सीरीज के लिहाज से अहम है बल्कि इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड भी दांव पर हैं। बुधवार से शुरू होने वाले पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली, अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। ऐसे में आइए जानते हैं पिंक बॉल टेस्ट में कौन कौन से रिकॉर्ड दांव पर होंगे?
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : twitter
तीसरे डे-नाइट टेस्ट में भारतीय कप्तान के पास इतिहास रचने का खास मौका है। मोटेरा में जीत कोहली को घरेलू सरजमीं पर महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़कर भारत का सबसे सफल कप्तान बना देगी। कोहली ने चेन्नई में दूसरे टेस्ट में घरेलू सरजमीं पर कप्तान के रूप में सर्वाधिक 21 जीत के धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। आंकड़ों में बात करें तो विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 28 मुकाबले खेले हैं। इसमें उसे 21 में जीत, दो में हार और पांच मैच ड्रॉ रहे हैं। वहीं धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 30 मुकाबलों में 21 जीत, तीन हार और छह ड्रॉ खेले। 
विज्ञापन

3 of 7
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC
वहीं, भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 400 टेस्ट विकेट लेने के क्लब में शामिल होने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए उन्हें छह विकेट की जरूरत है। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अब तक 394 विकेट ले चुके हैं। चेपॉक में खेले गए दूसरे टेस्ट में अश्विन ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल आठ विकेट चटकाए थे और उसके बाद बल्लेबाजी में शतक भी जड़ा था। एक बार फिर से अश्विन भारतीय स्पिन गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे। ऐसे में अश्विन अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए विकेटों का पतझड़ लगाने की कोशिश करेंगे। 

4 of 7
इशांत शर्मा - फोटो : पीटीआई
बुधवार को इशांत शर्मा इसी मैदान पर अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे और कपिल के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बनेंगे। वह भारत के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 11वें खिलाड़ी बनेंगे। इसके साथ ही वह गावस्कर, तेंदुलकर, द्रविड़, लक्ष्मण, गांगुली, कुंबले, हरभजन सिंह आदि के क्लब में शामिल हो जाएंगे। इशांत के 100वें टेस्ट को लेकर कप्तान कोहली ने कहा, 'आधुनिक क्रिकेट में यह बड़ी उपलब्धि है। अपनी फिटनेस बनाए रखना और 100 टेस्ट खेलना किसी तेज गेंदबाज के लिये आसान नहीं है । वह सीमित ओवरों के क्रिकेट को चुन सकता था लेकिन उसे इसका श्रेय जाता है कि उसने नहीं चुना।'
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
विराट अगर पिंक बॉल टेस्ट में शतक जड़ देते हैं तो वे बतौर कप्तान सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वह विराट का बतौर कप्तान 42वां अंतरराष्ट्रीय शतक होगा। फिलहाल पोंटिंग और विराट के बतौर कप्तान 41 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं और दोनों ही संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हैं। शतक के साथ विराट पोंटिंग के 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक की बराबरी कर लेंगे। विराट के नाम 425 मैचों में 70 अंतरराष्ट्रीय शतक है, जबकि पोंटिंग के नाम 71 अंतरराष्ट्रीय शतक (560 मैचों में)है। इस मामले सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। उनके नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक (664 मैचों में) हैं।
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली - फोटो : twitter@WisdenCricket
तीसरे टेस्ट में 11 रन बनाते ही भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम गूच को पछाड़ देंगे। ग्राहम ने 19 टेस्ट मैचों में 55.64 के औसत से 1725 रन बनाए हैं। वहीं, विराट के नाम 21 टेस्ट मैचों में 1715 रन दर्ज हैं। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान जो रूट हैं। उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में 1718 रन बनाए हैं। जो रूट भी ग्राहम गूच को पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 1000 रन बनाने से विराट महज 12 रन दूर हैं। 12 रन बनाते ही विराट इंग्लैंड के खिलाफ घर में हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। इससे पहले सनील गावस्कर (1331) और गुंडप्पा विश्वनाथ (1022) ने ये कमाल किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें