विराट को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के दौरान ग्रोइन इंजरी हुई है। इस बात का पता नहीं चल सका है कि उन्हें चोट बल्लेबाजी या फील्डिंग के दौरान लगी। कोहली इस चोट के कारण ओवल में नहीं उतरे।
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और वामिका
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में खेलने नहीं उतरे। विराट ग्रोइन की समस्या के कारण टीम से बाहर हो गए। उन्होंने टी20 सीरीज और वनडे सीरीज के बीच के समय में वह पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ लंदन में घूमते नजर आए। विराट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
विज्ञापन
2 of 8
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 के दौरान ग्रोइन इंजरी हुई है। इस बात का पता नहीं चल सका है कि उन्हें चोट बल्लेबाजी या फील्डिंग के दौरान लगी। कोहली इस चोट के कारण ओवल में नहीं उतरे। विराट भले ही मैच में नहीं खेल पाए, लेकिन वह टीम के साथ ओवल स्टेडियम जरूर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 8
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और वामिका
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने तीसरे टी-20 के बाद टीम बस में यात्रा नहीं की थी। वह नॉटिंघम से लंदन तक टीम बस में नहीं गए थे। उन्होंने ऐसा मेडिकल चेक अप को ध्यान में रखते हुए किया था। विराट ने अनुष्का और वामिका के साथ समय बिताया और फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
4 of 8
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली को चोट लगने की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी स्क्वॉड चुनने में देरी हो सकती है। टीम की घोषणा मंगलवार को हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 8
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग जैसे पूर्व महान खिलाड़ियों ने खराब फॉर्म में चल रहे कोहली को दीपक हुड्डा की जगह टी-20 टीम में शामिल किए जाने पर सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन
6 of 8
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा ने तीसरे टी-20 के बाद कोहली का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि कोई खिलाड़ी काबिल है या नहीं, यह एक दो साल में उसके प्रदर्शन पर आंका नहीं जा सकता। कोहली ने दशकों तक टीम इंडिया के लिए खूब रन बनाए हैं और मैच जिताए हैं। ऐसे में सिर्फ कुछ एक प्रदर्शन पर उन पर सवाल नहीं खड़ा किया जा सकता।
विज्ञापन
7 of 8
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आराम मांगा है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया जाता है या नहीं।