फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2021: खरीददार नहीं मिलने से निराश थे जेसन रॉय, अब पहले टी-20 में निकाली भड़ास

Sat, 13 Mar 2021 06:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter@ICC
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में जेसन रॉय ने खूब वाहवाही लूटी। अहमदाबाद के जिस नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए, उसी मैदान में इंग्लैंड के सलामी  बल्लेबाज जेसन रॉय ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रॉय ने भारत के 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 32 गेंदों में 49 रन जड़ दिए। वाशिंगटन की गेंद पर आउट होने से पहले वे अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुके थे। 
विज्ञापन

2 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media
उधर रॉय ने तूफानी बल्लेबाजी की और इधर सोशल मीडिया पर उनका आईपीएल से जुड़ा एक पुराना ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा। दरअसल इस बार की नीलामी में इंग्लैंड के दाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने भी अपना नामांकन करवाया था। लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। 
विज्ञापन

3 of 5
जेसन रॉय - फोटो : social media
आईपीएल 2021 के लिए नहीं चुने के बाद जेसन ने ट्वीट कर अपनी निराशा जाहिर की थी। उन्होंने 19 फरवरी को एक ट्वीट करते हुए लिखा था, 'आईपीएल के इस सीजन में नहीं खेल पाना मेरे लिए बड़ी शर्म की बात है। उन सभी को बधाई देना चाहूंगा, जिनपर पैसों की बरसात हुई है।'
 

4 of 5
जेसन रॉय - फोटो : ipl
बता दें कि आईपीएल 2021 के लिए रॉय ने अपनी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखी थी। इससे पहले आईपीएल 2020 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्होंने निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया था। रॉय को 2017 में सबसे पहला गुजरात लायंस की टीम ने खरीदा था और उसके बाद 2018 में दिल्ली ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया था। रॉय ने आईपीएल में कुल आठ मुकाबले खेले हैं और 30 की औसत और 133 की स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेसन रॉय
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना सकी। इसमें भी 67 रन सिर्फ श्रेयसड अय्यर के बल्ले से निकले। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने दो विकेट खोकर 27 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।इंग्लैंड की तरफ से जेसन रॉय और जोस बटलर ने तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिए आठ ओवर में ही 72 रन जोड़ दिए। रॉय 32 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 49 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर पगबाधा आउट हुए जबकि बटलर को युजवेंद्र चहल ने पगबाधा आउट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें