फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेइंग XI: ओपनिंग की उलझन खत्म, श्रेयस-सूर्या पर संशय, ऐसी हो सकती है भारत की अंतिम एकादश

Tue, 23 Mar 2021 08:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
इंडिया प्लेइंग इलेवन - फोटो : social media
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। वनडे सीरीज का पहला मुकाबले पुणे में खेला जाएगा। भारत से टेस्ट और टी-20 सीरीज हार चुकी इंग्लिश टीम का इरादा वनडे में बढ़त हासिल करने को होगा। एकदिवसीय सीरीज को देखते हुए टीमों ने इसके लिए अपने-अपने स्क्वॉड की घोषणा भी कर दी है। भारतीय टीम ने टेस्ट और टी-20 सीरीज जीतने के बाद वनडे के लिए 18 सदस्यीय दल का एलान किया है तो वहीं इंग्लैंड की टीम ने 17 सदस्यों (14 प्रमुख) का स्क्वॉड बनाया है। वनडे सीरीज के लिए दोनों ही टीमों में कई बदलाव भी हुए हैं। हालांकि भारतीय टीम में खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने की वजह से प्लेइंग इलेवन को लेकर सिरदर्दी बरकरार है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पहले वनडे में कैसी हो सकती है भारतीय एकादश...
विज्ञापन

2 of 8
rohit-dhawan
ओपनर्स:
टी-20 सीरीज में ओपनिंग में कई बदलावों को देखते हुए वनडे सीरीज के लिए भी इस बल्लेबाजी क्रम पर भ्रम की स्थिति बनी थी। लेकिन मैच की पूर्व संध्या पर टीम के कप्तान विराट कोहली ने इसे दूर कर दिया। विराट ने सीधे तौर पर कहा कि वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और शिखर धवन की अनुभवी जोड़ी ही पारी की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन

3 of 8
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यक्रम:
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में मध्यक्रम में भी कई बदलाव देखने को मिले। यहां विराट ने अपने और श्रेयस अय्यर के बल्लेबाजी क्रम में कई बार बदलाव किए। लेकिन वनडे सीरीज में ऐसा शायद ही देखने को मिले। यहां एक बार फिर से कप्तान कोहली तीसरे नंबर की अपनी पसंदीदा जगह पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। उनके अलावा वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर भी चौथे नंबर पर बने रह सकते हैं।  

4 of 8
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
विकेटकीपर:
ऋषभ पंत ने पिछले कुछ समय में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ ही अपनी विकेटकीपिंग में भी सुधार किया है। ऐसे में टीम प्रबंधन केएल राहुल की जगह पर फिर से पंत को टीम में शामिल कर सकती है।
विज्ञापन

5 of 8
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter@BCCI
ऑलराउंडर:
हार्दिक पांड्या ने टी-20 श्रृंखला में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी की। उन्होंने लंबे समय बाद गेंदबाजी की और अच्छी लय में भी नजर आए। ऐसे में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर उनका खेलना तय है।
विज्ञापन

6 of 8
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : ट्विटर
स्पिनर्स:
वाशिंगटन सुंदर जिन्होंने तेजी से अपनी पहचान बनाई है और स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर टीम का अहम हिस्सा बने हैं, उनका भी खेलना लगभग तय है। युजवेंद्र चहल टी-20 श्रृंखला में काफी महंगे साबित हुए थे और अंग्रेजों ने उन्हें खास तौर पर टारगेट किया था, ऐसे में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को पहले मैच में आजमाया जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 8
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media
तेज गेंदबाज:
टीम के प्रमुख गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी लय हासिल कर चुके हैं। लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए उन्होंने टी-20 सीरीज खासकर आखिरी मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की थी। ऐसे में वह एक बार फिर से गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे। उनके अलावा टी-20 सीरीज का हिस्सा रहे शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन को भी मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन

8 of 8
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
संभावित एकादश:
रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, कुलदीप यादव

भारतीय स्क्वॉड:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें