फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 23 Mar 2021 06:53 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिनभर की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
प्रदर्शनकारी किसान - फोटो : amar ujala
दिल्ली की सीमा पर किसान आज मनाएंगे शहीदी दिवस
दिल्ली बॉर्डर पर मंगलवार को शहीदी दिवस मनाया जाएगा। जिसके लिए सीमाओं पर भारी संख्या में युवा पहुंचने शुरू हो गए हैं। कुंडली बॉर्डर पर सबसे ज्यादा युवा पंजाब से पहुंच रहे हैं। इधर, पंजाब में भाजपा का विरोध तेज हो गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : amar ujala graphics
जीत से खाता खोलने की तैयारी, तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज
टेस्ट और टी-20 में पलटवार के साथ सीरीज कब्जे में करने वाली भारतीय टीम की निगाह अब एकदिवसीय शृंखला जीतने पर लगी है। विश्व चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज की पहली भिड़ंत यहां मंगलवार को होगी। इस बार भारतीय टीम जीत से खाता खोलना चाहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
भारत पाक के बीच सिंधु जल समझौते पर वार्ता - फोटो : File Photo

दो साल बाद पाकिस्तान से आज फिर होगी सिंधु जल समझौते पर वार्ता
पुलवामा आतंकी हमले के बाद टूट चुके सभी द्विपक्षीय समझौते के बीच पहली बार पाकिस्तान से सात सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल अटारी सीमा के रास्ते भारत पहुंचा है। यह प्रतिनिधिमंडल भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौते पर भारतीय अधिकारियों से बातचीत करेगा। यह बातचीत 23 व 24 मार्च को दिल्ली में होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
लठामार होली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आज बरसेगा लाठियों से प्रेम रस, गुलजार होंगी रंगीली गलियां
मथुरा के बरसाना में आज विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली का आयोजन होगा। होली खेलने के लिए नंदगांव के हुरियारे दोपहर दो बजे प्रिया कुंड पर पहुंचेंगे, जहां बरसाना के लोग उनका स्वागत करेंगे। इस मौके पर उनको स्वागत में भांग की ठंडाई पिलाई जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई
लोन मोरेटोरियम मामला : सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
लोन मोरेटोरियम मामले में सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फैसला सुनाएगा। बता दें कि न्यायालय बैंकों द्वारा कर्जदारों से ब्याज पर ब्याज की वसूली पर रोक का आग्रह करने वाली विभिन्न याचिकाओं पर पिछले कई महीने से सुनवाई कर रहा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें