फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: IPL में पांच छक्के खाने वाले गेंदबाज दयाल को मिला मौका, क्या रोहित बनाएंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा?

Mon, 09 Sep 2024 11:41 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब यह गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्सा है। सवाल यह है कि क्या रोहित शर्मा युवा गेंदबाज को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाएंगे? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली के साथ यश दयाल - फोटो : imyash_dayal
भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से शुरू होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम की घोषणा कर दी। इसमें एक ऐसे गेंदबाज को मौका मिला है जिसके खिलाफ आईपीएल में रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाए थे। अब यह गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्सा है। सवाल यह है कि क्या रोहित शर्मा युवा गेंदबाज को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाएंगे? आइये जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
यश दयाल - फोटो : IPL
दयाल को मिला मौका
हम जिस गेंदबाज की यहां चर्चा कर रहे हैं उसका नाम यश दयाल है। 26 वर्षीय गेंदबाज के खिलाफ आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई थी। इस मुकाबले के बाद उत्तर प्रदेश के इस गेंदबाज को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस ने भी उन्हें अगले सीजन से पहले ड्रॉप कर दिया था। बाद में आरसीबी ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें खरीदा। 
विज्ञापन

3 of 4
यश दयाल और दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL
दलीप ट्रॉफी में चमके दयाल
इस साल आईपीएल में तेज गेंदबाज ने जोरदार वापसी की और अहम मौकों पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका दिलाई। आरसीबी के लिए खेले 14 मैचों में उन्होंने 15 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अब वह दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आ रहे हैं। वह इंडिया बी का हिस्सा हैं। इस मुकाबले में उन्होंने कुल चार विकेट चटकाए और टीम को इंडिया ए के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन

4 of 4
खुशी मनाते यश दयाल - फोटो : IPL
रोहित देंगे प्लेइंग 11 में मौका?
दलीप ट्रॉफी के तहत खेले गए मुकाबले में यश दयाल ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। इसकी बदौलत उन्हें टेस्ट टीम में मौका मिला है। अब सवाल यह उठता है कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी में उन्हें पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा या नहीं। दयाल को भले ही 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा बनाया गया है लेकिन उनके प्लेइंग 11 में शामिल किए जाने की संभावना कम है। 

पहले मैच में तेज गेंदबाज के तौर  पर  जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को मौका मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा दो स्पिनर अश्विन और जडेजा खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी में गहराई को देखते हुए कप्तान अक्षर पटेल को भी तीसरे स्पिनर के तौर पर मौका दे सकते हैं। इस स्थिति में यश दयाल का प्लेइंग 11 में चयन मुश्किल माना जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें