सिराज और जायसवाल
- फोटो : BCCI
चारों खिलाड़ियों ने अच्छे प्रयास किए और सफल भी हुए। हालांकि, सिर्फ दो को इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। टी दिलीप ने इस खास अवॉर्ड के लिए यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को चुना। दोनों ने फील्डिंग के दौरान अपनी सतर्कता से भारत को विकेट दिलाने में मदद की थी। इस सीरीज में युवा बल्लेबाज ने चार और तेज गेंदबाज ने दो कैच पकड़े थे।