भारतीय टीम का टेस्ट सत्र 19 सितंबर से शुरू हो जाएगा। रोहित शर्मा की सेना गुरुवार को बांग्लादेश की टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ेगी। पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में होगा। इस मैच के जरिए विराट कोहली जनवरी, 2024 के बाद टेस्ट टीम में वापसी करेंगे।
टीम इंडिया ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसे भारत ने 4-1 से अपने नाम किया था। पूर्व कप्तान विराट कोहली निजी कारणों से इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। अब वह बांग्लादेश के खिलाफ दहाड़ने के लिए तैयार हैं। हम यहां किंग कोहली और अन्य खिलाड़ियों के घरेलू टेस्ट में औसत पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली के औसत में आई कमी
2011 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कोहली ने 2016-2020 के बीच घर में कुल 22 टेस्ट मुकाबले खेले। इनमें उन्होंने 10 शतकों की मदद से 86.17 के औसत से रन बनाए। हालांकि, 2021 के बाद से उनके औसत में कमी आई। दिग्गज ने अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले। इनमें उनका औसत 34.47 का रहा। हैरानी की बात यह है कि उनके बल्ले से इस बीच सिर्फ एक ही शतक निकला।
विज्ञापन
3 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
रोहित भी नहीं हैं पीछे
कोहली इकलौते ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जिनके औसत में कमी देखने को मिली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं। 2016 से 2020 के बीच हिटमैन ने भारतीय सरजमीं पर कुल 10 मुकाबलों में 101.10 के औसत से रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक निकले। वहीं, 2021 से अब तक खेले 15 मैचों में दिग्गज का औसत 44.87 ही रह गया। हालांकि, शतकों की संख्या चार ही रही।
4 of 7
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
2021 से अब तक केएल राहुल ने खेले तीन मैच
आगामी सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित-विराट के अलावा केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को भी टीम में शामिल किया है। सीनियर खिलाड़ियों के औसत पर नजर डालें तो कप्तान और पूर्व कप्तान की तरह उनके प्रदर्शन में भी गिरावट आई है।
2016-2020 के बीच 44.25 के औसत से रन बनाने वाले केएल राहुल ने 2021 से अब तक सिर्फ तीन टेस्ट खेले हैं। इनमें उन्होंने 29.20 के औसत से रन बनाए हैं। 32 वर्षीय बल्लेबाज को आखिरी बार भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते देखा गया था।
विज्ञापन
5 of 7
रवींद्र जडेजा
- फोटो : BCCI
जडेजा का औसत भी गिरा
टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके रवींद्र जडेजा भारत के लिए टेस्ट और वनडे में खेलना जारी रखेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ उनकी स्पिन गेंदबाजी और सातवें नंबर पर आकर बल्लेबाजी भारतीय टीम के लिए उपयोगी साबित होगी। 2016-2020 के बीच स्टार ऑलराउंडर ने कुल 24 टेस्ट मुकाबले घर में खेले। इनमें उन्होंने 47.61 के औसत से रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल है। हालांकि, 2021 के बाद उनका औसत 41.38 ही रह गया।
विज्ञापन
6 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : @BCCI
पंत से अच्छे प्रदर्शन की आशा
यही हाल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का है। उन्होंने 2016-2020 तक घर में सिर्फ दो मुकाबले खेले। इनमें 26 वर्षीय खिलाड़ी का औसत 92 का रहा। हालांकि, 2021 से अब तक उन्होंने छह मुकाबले जिसमें पंत का औसत 56.87 ही रह गया। दिसंबर, 2022 में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद युवा खिलाड़ी टेस्ट टीम में वापसी करेंगे। उनसे फैंस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
गिल और जायसवाल ने किया प्रभावित
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया। अब तक वह इस प्रारूप में 25 मुकाबले खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 35.52 के औसत से 1492 रन बनाए हैं। वहीं, पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू करने वाले 22 वर्षीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी बांग्लादेश के खिलाफ टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने अब तक खेले गए नौ मुकाबलों में 68.53 के औसत से 1028 रन बनाए हैं। जायसवाल प्रभाव छोड़ने में कामयाब हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में खेली गई पांच मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में उन्होंने 80 से ज्यादा के औसत से रन बनाए थे। आगामी सीरीज में दोनों ( गिल और जायसवाल) से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
औसत में गिरावट का क्या है कारण?
घरेलू टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के औसत में आई गिरावट की वजह क्या है? इसका जवाब तेज गेंदबाजी और स्पिन के खिलाफ उनके आंकड़ों को खंगालने पर मिल सकता है। भारतीय खिलाड़ियों का ऐसा प्रदर्शन चिंताजनक है। घरेलू सीरीज में रोहित शर्मा की सेना से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। अगर ये खिलाड़ी अपनी पुरानी लय में वापसी करने में कामयाब होते हैं तो, भारत घर पर बल्लेबाजी में अपना प्रभुत्व दोबारा हासिल कर सकता है।