38 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इसकी सूचना दी थी। इसके अगले ही दिन उन्होंने लीजेंड्स लीग में खेलने का फैसला किया था। अब वह इस लीग में जलवा बिखेरते दिखेंगे।
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद एक बार फिर मौदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते देखा जाएगा। सोमवार को दिग्गज ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो साझा की जिसमें उन्हें बल्लेबाजी का अभ्यास करते देखा जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
शिखर धवन
- फोटो : @SDhawan25
मैदान पर वापसी के लिए तैयार धवन
38 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने एक वीडियो जारी कर इसकी सूचना दी थी। इसके अगले ही दिन उन्होंने लीजेंड्स लीग में खेलने का फैसला किया था। अब वह इस लीग में जलवा बिखेरते दिखेंगे। वह गुजरात ग्रेट्स का हिस्सा हैं और आगामी लीग के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा करते हुए धवन ने लिखा- वापस आकर अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
शिखर धवन-दिनेश कार्तिक
- फोटो : आरसीबी
कब शुरू होगा लीजेंड्स लीग क्रिकेट का दूसरा सीजन?
लीजेंड्स लीग क्रिकेट का दूसरा सीजन 20 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। इसके मुकाबले जोधपुर, सूरत, जम्मू और श्रीनगर में होंगे। वहीं, इस बार यह सीजन काफी खास होने वाला है। भारतीय दिग्गज शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, धवल कुलकर्णी और केदार जाधव टूर्नामेंट में डेब्यू करेंगे। पिछले संस्करण में हरभजन सिंह, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, आरोन फिंच, मार्टिन गुप्टिल, गौतम गंभीर, क्रिस गेल, हाशिम अमला और रॉस टेलर जैसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ-साथ 110 अन्य दिग्गज क्रिकेटरों को खेलते हुए देखा गया था।
शिखर धवन का टेस्ट करियर
धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में पहला टेस्ट खेला था। 2013 से वह अब तक 34 टेस्ट में हिस्सा ले चुके हैं। धवन को पिछली बार 2018 में टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला था। उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 40.61 की औसत से 2315 रन बनाए। इस दौरान सात शतक और पांच अर्धशतक लगाए। धवन का सर्वाधिक स्कोर 190 रन है।
वनडे और टी20 में भी सफल हुए धवन
शिखर ने भारत के लिए पहला वनडे 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेला था। वह 167 मैचों में 6793 रन बना चुके हैं। धवन ने 44.11 की औसत और 91.35 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनके नाम 17 शतक और 39 अर्धशतक हैं। टी20 करियर की बात करें तो 68 मैचों में धवन ने 1759 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं।
आईपीएल में भी चला है धवन का बल्ला
धवन ने आईपीएल में भी जमकर रन बनाए हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल बल्लेबाजों में एक हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। धवन ने 222 आईपीएल मैचों में 6769 रन बनाए हैं। इस दौरान दो शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं। धवन का औसत 35.26 और स्ट्राइक रेट 127.14 का रहा है।