अश्विन ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए इस मैच में 144 रन पर छह विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को रवींद्र जडेजा के साथ मुश्किलों से निकाला था। उन्होंने 113 रन बनाने के अलावा जडेजा (86) के साथ सातवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी की थी।
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के शुरुआती मैच में भारत की जीत के सूत्रधार रहे अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि वह मैदान पर एक गेंदबाज की मानसिकता के साथ उतरते है और स्वाभाविक रूप से बल्लेबाजी कर सकते हैं। अश्विन ने टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया था और दूसरी पारी में छह विकेट लेकर बांग्लादेश की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया था। इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि वह खेल के दोनों पहलू पर पकड़ बनाने के साथ दोनों को साथ लेकर चलने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 9
अश्विन
- फोटो : BCCI
अश्विन ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए इस मैच में 144 रन पर छह विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को रवींद्र जडेजा के साथ मुश्किलों से निकाला था। उन्होंने 113 रन बनाने के अलावा जडेजा (86) के साथ सातवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी की थी। भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रन का लक्ष्य देने के बाद 234 रन पर ऑल आउट कर 280 रन की बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
3 of 9
अश्विन
- फोटो : BCCI
अश्विन ने मैच के बाद कहा, 'मेरी पहचान गेंदबाजी से है ऐसे में मेरे लिए गेंदबाजी पहले है। बल्लेबाजी करना हालांकि मेरे लिए नैसर्गिक है, पिछले कुछ वर्षों में मैंने अपनी बल्लेबाजी के बारे में काफी सोचा है। मैंने इन दोनों पहलुओं में पकड़ बनाने के अलावा इसे एक साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा हूं।'
4 of 9
अश्विन
- फोटो : BCCI
इस 38 साल के खिलाड़ी ने टेस्ट पारी में 37वीं बार पांच विकेट झटककर महान शेन वॉर्न की बराबरी की। उन्होंने कहा, 'मैं क्या करना चाहता हूं इसे सोचे बिना मैं जो कर रहा हूं उसे लेकर अपने खेल का लुत्फ उठा रहा हूं। यह (शतकीय पारी) मेरे लिए संघर्ष करने और देर तक समय बिताने का मौका था। मैंने अतीत में अपनी टीम के साथियों को ऐसी परिस्थितियों से निपटते हुई कई बार देखा है। यह काफी विशेष पारी थी।'
विज्ञापन
5 of 9
अश्विन
- फोटो : BCCI
यह प्रदर्शन और भी अश्विन के लिए खास था क्योंकि उन्होंने यह प्रदर्शन अपने घरेलू मैदान पर किया। उन्होंने कहा, 'जब भी मैं चेन्नई में खेलता हूं, यह एक अद्भुत एहसास होता है। मैंने इस मैदान की दर्शक दीर्घा से कई मैच देखे हैं। इस मैदान मे अच्छा करने का अहसास खास होता है। मैं शायद अपने खेल का आनंद इसलिए ले रहा हूं क्योंकि मैं जानता हूं मैं क्या कर रहा हूं, न कि इसलिए कि मैं इससे क्या हासिल करना चाहता हूं।'
विज्ञापन
6 of 9
अश्विन
- फोटो : BCCI
अश्विन ने कहा, 'मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता कि इस टेस्ट मैच पर मैंने किस प्रकार का प्रभाव डाला है। मेरे पास इस टीम में भरने के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी। मैं हरभजन को रिप्लेस करने आया था। मैं जूनियर क्रिकेट में उनके एक्शन को दोहराता था, वह मेरे लिए प्रेरणा हैं। लोगों को संदेह रहा है कि क्या मैं लाल गेंद से गेंद डाल पाऊंगा क्योंकि मैं आईपीएल से आया हूं, लेकिन बहुत से लोग आए और मेरी मदद की।'
विज्ञापन
7 of 9
अश्विन
- फोटो : BCCI
अश्विन ने कहा, 'एक समय यह मैदान कंक्रीट ब्लॉकों वाला था और मेरा पहला अनुभव मैक बी स्टैंड से सचिन तेंदुलकर को देखना था। एक दिन मैं इस खास मैदान पर खेलना चाहता था। मेरा पहला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट यहीं दिया गया था। कोई ऊर्जा है जो मुझे इस मैदान में खींचती है। मुझे नहीं पता कि कितना समय लगेगा, लेकिन मुझे यहां वापस आना अच्छा लगता है।'
8 of 9
अश्विन और जडेजा
- फोटो : BCCI
जडेजा के साथ अपनी प्रतिस्पर्धा पर अश्विन ने कहा, 'पिछले चार-पांच वर्षों में प्रतिस्पर्धा रही होगी। हालांकि, अब आप इसे परिपक्वता या बूढ़ा होना कह सकते हैं, हम दोनों को इस बात की बहुत समझ है कि आपको किस तरह की गेंदबाजी करनी है। जडेजा भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं, शायद दुनिया के भी, वह एक भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। जडेजा के मैदान पर आने से टीम काफी बैलेंस होती है और परफेक्ट दिखती है। उन्होंने मेरी पारी के दौरान भी मेरी काफी मदद की।'
अश्विन ने कहा, 'जडेजा ने मुझसे कहा कि आप सचमुच अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हो। उन्होंने मुझे कुछ गेंद खेलने कहा और कुछ गेंदों को छोड़ने की सलाह दी। हमने जो साझेदारी की, वह अनुभव के साथ आती है।' अपने पिता को लेकर अश्विन ने कहा, 'उन्होंने (पिता ने) अब एक कदम पीछे ले लिया है। पहले वह मुझे घर से बाहर निकाल देते थे और खेलने के लिए कहते थे और अब वह मुझे घर पर गले लगाते हैं। मेरे लिए यह अब खेल का आनंद लेने के बारे में है। पिछले पांच वर्षों में मेरे खेल खेलने के कारण बदल गए हैं। मेरी पत्नी का मुझ पर काफी प्रभाव पड़ा है।'