बांग्लादेश की टीम
- फोटो : Twitter
भारत के खिलाफ चल रहे मैच की बात करें तो बांग्लादेश पूरे दिन में सिर्फ 80 ओवर ही फेंक सका। उन्होंने पहले सत्र में 23 ओवर, दूसरे में 25 और अंतिम सत्र में 32 ओवर फेंके। क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक्स पर लिखा, 'बांग्लादेश ने आधे घंटे अतिरिक्त समय के बावजूद 80 से कम ओवर फेंके। यह अस्वीकार्य होना चाहिए।' आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खेलने की शर्तों के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार- 'एक टीम के पास राउंड स्टेज के दौरान हर एक पेनल्टी ओवर के लिए कुल अंकों से एक (1) विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप प्रतियोगिता अंक काटा जाएगा।'