फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: पांच विकेट लेकर हसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, भारत में ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बने

Fri, 20 Sep 2024 12:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

भारतीय टीम ने शुक्रवार को छह विकेट पर 339 रन से आगे खेलना शुरू किया था। हालांकि, 37 रनों के भीतर भारत ने अपने चार और विकेट गंवा दिए। इस दौरान 24 वर्षीय गेंदबाज हसन महमूद ने जसप्रीत बुमराह के रूप में एक और विकेट लिया। यह उनका पांचवां विकेट था।
विज्ञापन
1 of 4
हसन महमूद - फोटो : @TheRealPCB
भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। आज इस मुकाबले का दूसरा दिन है और मेहमान टीम के घातक गेंदबाज हसन महमूद ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, हसन ने भारत की पहली पारी में पांच विकेट चटकाए। पहले दिन उन्हें एक सफलता मिली जबकि दूसरे दिन तेज गेंदबाज ने एक और विकेट अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
हसन महमूद बरपा रहे कहर - फोटो : @ICC
भारतीय टीम ने शुक्रवार को छह विकेट पर 339 रन से आगे खेलना शुरू किया था। हालांकि, 37 रनों के भीतर भारत ने अपने चार और विकेट गंवा दिए। इस दौरान 24 वर्षीय गेंदबाज हसन महमूद ने जसप्रीत बुमराह के रूप में एक और विकेट लिया। यह उनका पांचवां विकेट था। इसी के साथ उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया। वह बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बन गए जिसने भारत में पांच विकेट हॉल पूरा कर लिया। गुरुवार को हसन ने रोहित शर्मा (6), शुभमन गिल (0), विराट कोहली (6) और ऋषभ पंत (39) का विकेट चटकाया था।
विज्ञापन

3 of 4
हसन महमूद - फोटो : @BCBtigers
भारत के खिलाफ पांच विकेट चटकाने का कारनामा करने वाले हसन के लिए यह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में युवा गेंदबाज ने घातक गेंदबाजी की बदौलत पांच विकेट हासिल किए थे। पहली पारी में दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने 22.2 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 3.71 के इकोनॉमी रेट से पांच विकेट हासिल किए। दिलचस्प बात यह है कि अब तक बांग्लादेश का कोई भी गेंदबाज भारतीय सरजमीं पर पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब नहीं हुआ है।
विज्ञापन

4 of 4
हसन महमूद - फोटो : @BCBtigers
24 वर्षीय गेंदबाज के करियर पर गौर करें तो उन्होंने अब तक खेले तीन टेस्ट मैचों में 3.62 के इकोनॉमी रेट से 14 विकेट (इसमें भारत के खिलाफ लिए चार विकेट नहीं जोड़े गए हैं) हासिल किए हैं। वहीं, 22 वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में वह क्रमश: 30 और 18 विकेट चटका चुके हैं। हसन का घरेलू करियर भी शानदार रहा है। उन्होंने 20 फर्स्ट क्लास मैचों में 63 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा लिस्ट ए में खेले 66 मुकाबलों में 86 विकेट चटकाए। वहीं, 68 टी20 मैचों में उन्हें 69 विकेट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें