मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। सभी शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नजर आए। खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। रविवार (19 नवंबर) को होने वाले मुकाबले के लिए टीम इंडिया पूरी तैयार है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। सभी शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नजर आए। खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा सीधे पिच का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 8
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा ने फाइनल से पहले सेमीफाइनल के दौरान भी सबसे पहले मुंबई में पिच को ही देखा था। वह अहमदाबाद में काफी देर तक पिच को देखते रहे। इस मैदान पर टीम इंडिया ग्रुप राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी। तब टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
3 of 8
राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिच को देखने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कोच राहुल द्रविड़ से काफी देर तक बात की। दोनो पिच को लेकर काफी गंभीर नजर आए। द्रविड़ और रोहित की जोड़ी को यह तय करना है कि अहमदाबाद की इस पिच पर किस तरह की प्लेइंग-11 को लेकर उतरना है।
4 of 8
राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल द्रविड़ की नजर ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने पर भी है। पिछली बार जब दोनों टीमों के बीच 2003 में विश्व कप का फाइनल खेला गया था तब द्रविड़ उस टीम में शामिल थे। उन्होंने 47 रन की पारी खेली थी, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। वह बतौर कोच अब ऑस्ट्रेलिया से बदला लेना चाहेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा अहमदाबाद में काफी देर तक फील्डिंग का अभ्यास किया। उन्होंने इस विश्व कप में दो कैच लिए हैं और चार छोड़े हैं। रोहित कप्तानी और बल्लेबाजी में तो शानदार रहे हैं, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने कई मौके गंवाए हैं। वह फाइनल को लेकर कोई कोताही बरतना नहीं चाहते।
विज्ञापन
6 of 8
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस विश्व कप में अपने गेंद और बल्ले से उम्दा प्रदर्शन किया है। उनकी फील्डिंग में हमेशा की तरह शानदार रही है। जडेजा ने अहमदाबाद में बल्लेबाजी पर काफी ध्यान दिया।
विज्ञापन
7 of 8
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के ऑफ रविचंद्रन अश्विन ने अहमदाबाद में गेंदबाजी का अभ्यास किया। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में लीग राउंड के मुकाबले में खेले थे। अब देखना है कि वह फाइनल में खेलते हैं या नहीं।
ईशान किशन को इस विश्व कप में दो मैचों में खेलने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह खाता नहीं खोल पाए थे और अफगानिस्तान के खिलाफ 47 रन बनाकर आउट हुए थे। किशन ने काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया।