फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fog: सर्दियों के दिनों में ही क्यों पड़ता कोहरा? जानिए कुहासे से कितना है अलग

Fri, 17 Nov 2023 04:30 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों के दिनों में ही क्यों पड़ता कोहरा? - फोटो : सोशल मीडिया
Why Does Fog Appear Only In Winter: इन दिनों दिल्ली-एनसीआर के आसमान में एक अजीब सी धुंध छाई हुई है। वहीं जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती जाएगी ये धुंध की चादर और भी गहराती जाएगी। इन दिनों जो धुआं वातावरण में नजर आ रहा है वह प्रदूषण है, लेकिन अक्सर सर्दियों में कोहरा पड़ता है इसलिए दोनों में फर्क करना थोड़ा मुश्किल होता है। आपने देखा होगा कि हर साल सर्दी के दिनों में कोहरा पड़ता है, जो शहर से लेकर गांव तक को ढक लेता है। हर साल सर्दियों के दिनों में देश के कई राज्य घने कोहरे की चपेट में आते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर ये कोहरा आता कहां से है और सर्दियों के मौसम में ही क्यों देखने को मिलता है। इस समय इतनी बारिश भी नहीं होती कि इस कोहरे के पीछे का कारण वाष्पीकरण  हो। अगर आपको भी इसका जवाब नहीं पता तो आइए आज हम आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सर्दियों के दिनों में ही क्यों पड़ता कोहरा? - फोटो : Istock
सोशल मीडिया प्लेटफार्म कोरा पर कई लोगों ने इस सवाल के दिलचस्प जवाब दिए हैं। एक यूजर ने जानकारी शेयर करते हुए बताया कि धुंध, कोहरा, ओस या फॉग, ये सब लगभग एक जैसे हैं। जब सर्दियों के ठंडे मौसम में हवा पौधों के संपर्क में आती है तो हवा में मौजूद जल छोटी-छोटी बूंदों का रूप ले लेती है और पत्तों पर जमा हो जाती है। इसे ओस कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
सर्दियों के दिनों में ही क्यों पड़ता कोहरा? - फोटो : Istock
वायु में मौजूद जलवाष्प संघनित होकर जब धुएं के रूप में वातावरण में तैरने लगता है तो इसे धुंध कहा जाता है। वहीं जब ये धुंध और भी गहरा जाती है तो इसे कोहरे या फॉग के रूप में जाना जाता है। आमतौर पर शहरों में वायु प्रदूषण बहुत अधिक होता है। ऐसे में ये फॉग धुएं के साथ मिलकर और भी ज्यादा गहरा हो जाता है, जिससे देखने में भी कठिनाई होता है। इसके अलावा धुएं और कोहरे के इन मिश्रण को स्मोग नाम दिया गया है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर ओस की ये बूंदें आती कहां से हैं?

4 of 5
कैसे बनता है कोहरा? - फोटो : अमर उजाला
कैसे बनता है कोहरा?
पानी से निकले वाष्प के गहरे रूप को कोहरा कहते हैं। दरअसल हमारे वातावरण में हवा के साथ पानी की छोटी-छोटी बूंदें भी तैरती रहती हैं। गर्मी के मौसम में ये गैस के फॉर्म में रहती है और बादल के रूप में काफी ऊपर उड़ती रहती हैं। वहीं सर्दियों में मौसम ठंडा होने के कारण वाष्प जम जाती है। अधिक भार हो जाने के कारण यह ज्यादा ऊपर भी नहीं उठ पाती और हमारे आसपास ही कोहरे का रूप में फैली रहती है। यही वजह है कि सर्दियों में मौसम में ही कोहरा पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोहरे और कुहासे में क्या है फर्क? - फोटो : अमर उजाला
कोहरे और कुहासे में क्या है फर्क?
कोहरा और कुहासा दोनों अलग होते हैं। भले ही ये देखने में एक जैसे नजर आते हैं, लेकिन दोनों में जल की सूक्ष्म बूंदों के घनत्व का अंतर होता है। कुहासा की तुलना में कोहरे में जल की बूंदें अधिक होती हैं। कोहरे में दृश्यता सीमा 1 किलोमीटर से भी कम रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें