भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच टीम इंडिया ने जीता और सीरीज भी अपने नाम की। इस मैच में भारत के लिए कई चीजें अच्छी रहीं, लेकिन विराट और रोहित का याराना इनमें सबसे खास था।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच भारत ने छह विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर एक गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली का रहा। इन दोनों के अलावा अक्षर पटेल ने भी अपनी गेंदबाजी से एक बार फिर सभी को प्रभावित किया।
इस मैच के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा का याराना भी देखने को मिला। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। दिनेश कार्तिक की गलती के बावजूद भारत को विकेट मिल गया और इस बार रोहित ने उनका हेलमेट चूम लिया। यहां हम इस मैच के ऐसे ही रोमांचक पल दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा का याराना सबसे खास रहा। विराट ने अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था, लेकिन आखिरी ओवरों में रन बनाना आसान नहीं था। विराट पवेलियन लौटे, लेकिन ड्रेसिंग रूम तक नहीं पहुंचे। रास्ते में ही रोहित ने उनकी पारी की तारीफ की और दोनों वहीं बैठकर मैच देखने लगे। जैसे ही भारत जीता तो विराट ने पहले रोहित का पैर फिर पीठ थपथपाई और दोनों खिलाड़ी गले लग गए।
विज्ञापन
3 of 10
विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल ने जमकर मस्ती की। दोनों खिलाड़ी आईपीएल में आरसीबी के लिए साथ खेलते हैं और काफी मजाक करते हैं, लेकिन इस मैच में दोनों अपने देश के लिए खेल रहे थे। विराट ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेली, लेकिन मैक्सवेल कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि, दोनों ने आपस में मस्ती-मजाक करने का समय निकाल लिया।
4 of 10
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पहला मैच हारने के बाद भारत की यह वापसी शानदार है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने द्विपक्षीय सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल भारत के नियमित कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता विजय देवरकोंडा भी यह मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचे थे। क्रिकेट के प्रति उनका लगाव बचपन से रहा है। अपनी फिल्म लाइगर के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया था कि बचपन में वह छुपकर रेडियो में क्रिकेट मैच की कमेंट्री सुनते थे।
विज्ञापन
6 of 10
दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सीरीज में दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा की जोड़ी काफी चर्चा में रही है। पहले रोहित ने कार्तिक के अपील नहीं करने पर मजाक में उनकी गर्दन पकड़ ली थी। इसका फोटो और वीडियो काफी वायरल हुआ था। अब उन्होंने रन आउट में गलती करने के बावजूद कार्तिक का हेलमेट चूम लिया, क्योंकि कार्तिक की गलती के बावजूद भारत को विकेट मिल गया था।
सीरीज की ट्रॉफी मिलने के बाद कप्तान रोहित ने इसे दिनेश कार्तिक को थमा दिया। आमतौर पर ट्रॉफी युवा खिलाड़ी को दी जाती है। महेंद्र सिंह धोनी से लेकर विराट कोहली तक सभी कप्तान युवा खिलाड़ियों को ट्रॉफी देते थे, लेकिन रोहित ने अपने सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी को ट्रॉफी सौंप दी। हालांकि, कार्तिक की कहानी ही ऐसी रही है कि उन्हें टीम में वापस आने के लिए ट्रॉफी दी जानी चाहिए।
8 of 10
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने 104 रन की साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई। जब यह जोड़ी बल्लेबाजी के लिए आई थी तो भारत का स्कोर दो विकेट पर 30 रन था, लेकिन जब सूर्यकुमार यादव आउट हुए तो भारत का स्कोर 134 रन हो चुका था।
9 of 10
अक्षर पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षर पटेल ने इस मैच में भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने तीन बड़े विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और अपने सटीक थ्रो से मैक्सवेल को पवेलियन भी भेजा। जडेजा की गैरमौजूदगी में अक्षर ने शानदार प्रदर्शन किया है और टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है।
हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर जिम्मेदारी के साथ यह मैच खत्म किया। उन्होंने 16 गेंद में 25 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। हार्दिक का यह रवैया और प्रदर्शन दोनों भारत के लिए बहुत अच्छी बात है। इस मैच में भी आखिरी ओवर में हार्दिक चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए थे, लेकिन अगली ही गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने मैच खत्म कर दिया।