भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 21 से शुरू होने जा रही है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया दो अभ्यास मैचों के जरिए लय हासिल कर चुकी है। ऐसे में देखना होगा कि अगली सीरीज कितनी रोमांचकारी होती है।
विज्ञापन
IND v WI: इनसे मिलिए ये हैं 5 सबसे सफल बल्लेबाज
2 of 7
- फोटो : Reuters
भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आपस में खेलने उतरें इससे पहले हम आपको बताते हैं कि दोनों के बीच अब तक की हुए मुकाबले में किस बल्लेबाज की तूती जमकर बोली यानी जमकर रन बनाए। हालांकि शीर्ष 5 खिलाड़ियों की सूची में आज की तारीख में क्रिकेट खेलने वाला कोई बल्लेबाज नहीं है। दोनों ही टीमें युवा खिलाड़ियों से लबरेज हैं। जानते हैं 5 शीर्ष बल्लेबाजों को (चढ़ते क्रम में)।
विज्ञापन
IND v WI: इनसे मिलिए ये हैं 5 सबसे सफल बल्लेबाज
3 of 7
viv richards
- फोटो : Get
टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के बीच मुकाबले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें पायदान पर आते हैं वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स। रिचर्ड्स अपने समय के धाकड़ बल्लेबाजों में गिने जाते थे। भारत के खिलाफ 28 मैचों की 41 पारियों में कुल 1927 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 7 अर्धशतक भी निकले।
IND v WI: इनसे मिलिए ये हैं 5 सबसे सफल बल्लेबाज
4 of 7
- फोटो : Get
सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे पायदान पर आते हैं टीम इंडिया की दीवार के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़। द्रविड़ ने 1997 से 2011 के बीच तक विंडीज टीम के खिलाफ 23 मैचों की 38 पारियों में 1978 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 13 फिफ्टी ठोंके हैं।
विज्ञापन
IND v WI: इनसे मिलिए ये हैं 5 सबसे सफल बल्लेबाज
5 of 7
- फोटो : Getty
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के दौरान सबसे सफल बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर आते हैं कैरेबियाई बल्लेबाज शिवनारायन चंद्रपॉल। 2013 में संन्यास लेने से पहले चंद्रपॉल ने 25 मैचों की 44 पारियों में 2171 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक के साथ-साथ 10 फिफ्टी भी ठोंके हैं।
विज्ञापन
IND v WI: इनसे मिलिए ये हैं 5 सबसे सफल बल्लेबाज
6 of 7
- फोटो : Getty
दोनों टीमों के बीच अब तक खेली गई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्लाइव लॉयड। अपनी बेजोड़ बल्लेबाजी शैली के लिए मशहूर रहे लॉयड ने भारत के खिलाफ 1966 से 1983 के बीच तक 28 मैचों की 44 पारियों में 2344 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 फिफ्टी के साथ-साथ 7 शतक भी जमा दिए।
अब बात करते हैं दोनों टीमों के बीच सीरीज के सबसे सफलतम बल्लेबाज के बारे में। इस बल्लेबाज का नाम है सुनील गावस्कर। लिटिल मास्टर से चर्चित रहे गावस्कर ने विंडीज टीम के खिलाफ 27 टेस्ट मैचों की 48 पारियों में 2749 रन बनाए। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 7 फिफ्टी के अलावा 13 शतक ठोंके हैं। जो एक-दूसरे के खिलाफ सबसे शानदार प्रदर्शन भी है।