फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेग स्पिनर ने तोड़ दिया टेस्ट क्रिकेट का 123 साल पुराना रिकॉर्ड

Tue, 19 Jul 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Reuters
टेस्ट क्रिकेट में इस समय लेग स्पिनर यासिर शाह की चर्चा हर ओर है हो भी क्यों न इस गेंदबाज ने सफलता का 123 साल पुराना रिकॉर्ड बदल दिया है। यासिर ने लॉर्ड्स में गजब का खेल  दिखाते हुए अपनी पाक टीम को 20 साल बाद इस मैदान पर जीत का स्वाद चखाया है।
विज्ञापन

यासिर शाह ने तोड़ा टेस्ट क्रिकेट में 123 साल पुराना रिकॉर्ड

2 of 7
- फोटो : Reuters
लेग स्पिनर यासिर शाह की कमाल की फिरकी के दम पर पाकिस्तान ने लॉर्ड्स में चौथी बार किसी टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। इस तरह से इस मैदान पर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जीत-हार का अंतर बराबर यानी 4-4 का हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां इंग्लैंड को 15 बार हरा चुकी है जबकि सिर्फ 7 बार हार मिली है। 1996 के बाद पाक को पहली बार लॉर्ड्स में जीत मिली जबकि इसके बाद 4 मैच खेले और 3 में हार मिली।
विज्ञापन

यासिर शाह ने तोड़ा टेस्ट क्रिकेट में 123 साल पुराना रिकॉर्ड

3 of 7
- फोटो : Reuters
दो साल पहले 28 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले यासिर शाह ने लॉर्ड्स में करीब 123 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। यासिर ने अपने करियर के शुरुआती 13 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड बना था 1880-1890 के कालखंड में जब एक तेज गेंदबाज ने यह रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कायम रहा था।

यासिर शाह ने तोड़ा टेस्ट क्रिकेट में 123 साल पुराना रिकॉर्ड

4 of 7
- फोटो : Reuters
यासिर शाह ने शुरुआती 13 टेस्ट मैचों में 86 विकेट लेने का कारनामा किया है जो एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 
 
विज्ञापन

यासिर शाह ने तोड़ा टेस्ट क्रिकेट में 123 साल पुराना रिकॉर्ड

5 of 7
- फोटो : Reuters
पाकिस्तानी फिरकी गेंदबाज यासिर से पहले ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज चार्ली टर्नर ने 1880-90 के दशक में अपने करियर की शुरुआत करते हुए शुरुआती 13 टेस्ट मैचों में 81 विकेट झटकने का कीर्तिमान रचा था जो आज तक कोई भी गेंदबाज नहीं तोड़ सका था। उन्होंने यह रिकॉर्ड 1887 से लेकर 1893 के बीच में बनाया था। दिलचस्प यह है कि उनका टेस्ट करियर 17 मैचों का ही रहा जिसमें 101 विकेट निकाल लिए थे।
विज्ञापन

यासिर शाह ने तोड़ा टेस्ट क्रिकेट में 123 साल पुराना रिकॉर्ड

6 of 7
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters
यासिर शाह के लिए यह टेस्ट कई मायनों में खास रहा। वह पहली बार एशियाई उपमहाद्वीप से बाहर टेस्ट मैच खेल रहे थे। उन्होंने इस मैच में कुल 10 विकेट निकाले जो उनका किसी टेस्ट मैच में अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने पिछले साल गाले में श्रीलंका के खिलाफ 155 रन देकर 9 विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यासिर शाह ने तोड़ा टेस्ट क्रिकेट में 123 साल पुराना रिकॉर्ड

7 of 7
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters
लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में एक और अनोखा कारनामा हुआ लेकिन यह पहली बार नहीं था। एक ही मैच में 21वीं बार 2 गेंदबाजों ने 10 या उससे ज्यादा के विकेट निकाले थे। पाक के यासिर शाह और इंग्लैंड के क्रिस वोग्स ने ऐसा किया था। इससे पहले आखिरी बार 2008 में यह बात हुई जब गाले में श्रीलंका और भारत के बीच टेस्ट मैच में 2 गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा विकेट लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें