भारतीय क्रिकेट टीम का टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज बेहद शर्मनाक तरीके से हुआ है। स्टार क्रिकेटरों से भरी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने पूरी तरह से घुटने टेक दिए। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए ग्रुप मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी हर क्षेत्र में पाकिस्तान के आगे कमजोर नजर आए। यही कारण रहा कि टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम 10 विकेट से अपना पहला मुकाबला हार गई। भारतीय बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी निराश किया। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत को छोड़कर कोई अन्य खिलाड़ी आज प्रभावित नहीं कर पाया और बल्ले और गेंद से फेल रहा। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में जिनका कमजोर प्रदर्शन बना टीम की हार का कारण।