अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को अफगानिस्तान के विस्फोटक ओपनर मोहम्मद शहजाद को एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। मोहम्मद शहजाद डोपिंग के दोषी पाए गए हैं, जिसके बाद उन पर आईसीसी ने यह कार्रवाई की है।
BREAKING: Afghanistan's @MShahzad077 receives a 12 month suspension, backdated to 17th January 2017, after pleading guilty to breaching the ICC Anti-Doping Code. https://t.co/3zcFudJ8x7 pic.twitter.com/cSj64kN45I
— ICC (@ICC) December 7, 2017
विज्ञापन
2 of 5
मोहम्मद शहजाद
रिपोर्ट्स के मुताबिक शहजाद ने अपना वजन घटाने के लिए एक प्रतिबंधित दवाई का सेवन किया। इसकी वजह से वो डोप टेस्ट में फेल हो गए। अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज शहजाद ने आईसीसी के सामने स्वीकार किया कि वजह घटाने के लिए उन्होंने 'हाईड्रॉक्सीकट' नाम का सप्लीमेंट लिया था।
विज्ञापन
3 of 5
मोहम्मद शहजाद
मोहम्मद शहजाद का 17 जनवरी 2017 को दुबई में डोप टेस्ट हुआ था। अध्य्यन में पता चला कि उन्होंने क्लेनब्यूटरोल खाया है। क्लेनब्यूटेरोल वाडा की प्रतिबंधित दवाओं की लिस्ट में आता है। इसके बाद शहजाद ने अपनी गलती स्वीकार ली, लेकिन उन पर 12 महीनों का बैन लगा दिया गया। हालांकि शहजाद का ये बैन 17 जनवरी 2017 से ही लागू हुआ है, इसलिए 17 जनवरी 2018 से वो फिर से क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे।
4 of 5
मोहम्मद शहजाद
बता दें कि अफगानिस्तान की टीम और उसके खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में बेहतरीन प्रदर्शन करके काफी लोकप्रियता हासिल की है। लेग स्पिनर राशिद खान के अलावा बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद पूरी दुनिया में अपने खेल के लिए मशहूर हैं। शहजाद ने 59 वनडे और 57 टी-20 मैच खेले हैं। वनडे नें शहजाद ने 4 शतक और 9 अर्धशतकों की मदद से 33।98 की औसत से 1937 रन बनाए हैं। टी-20 में शहजाद ने 31।54 की औसत से 11 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से 1703 रन बनाए हैं।
शहजाद पर लगे बैन के बाद आईसीसी ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनका ये फैसला अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को एक बार फिर चेताएगा कि वो सप्लीमेंट्स ना लें। कोई भी सप्लीमेंट्स लेने से पहले खिलाड़ियों को उसके नुकसान देखने चाहिए।