टीम इंडिया के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का मानना है कि कप्तान विराट कोहली की नेतृत्व में टीम इंडिया अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले पहली टेस्ट सीरीज जीत सकती है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है। इसलिए जीतने का अच्छा मौका होगा।
विज्ञापन
2 of 5
राहुल द्रविड़
- फोटो : Getty Images
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड ने कहा कि मौजूदा समय में टीम इंडिया के पास दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की सीरीज जीतने के लिए सभी विभागों में बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं। इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत पांच जनवरी से केप टाउन में होगी। हालांकि दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम ने लगातार रिकॉर्ड 9 सीरीज जीती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
राहुल द्रविड़
44 साल के द्रविड ने कहा, 'मुझे लगता है कि मौजूदा टीम की मजबूती को देखते हुए हमारे पास इस बार जीतने का अच्छा मौका है। हमारे पास कुछ बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। यदि जरूरत पड़ती है तो हमारे पास ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को खिलाने का मौका है। जडेजा और अश्विन के रूप में बेहतरीन स्पिनर हैं। हमारे सभी बल्लेबाज पहले भी साउथ अफ्रीका जा चुके हैं और उनके पास 40-50 टेस्ट का अनुभव है।'
4 of 5
राहुल द्रविड़
- फोटो : ESPN
उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से लगातार क्रिकेट खेल रही हैं और कोहली के अलावा किसी ने भी दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी के लिए समय नहीं मिलने की शिकायत नहीं की। टीम 24 दिसंबर तक श्रीलंका के खिलाफ पूर्ण सीरीज समाप्त करेगी। द्रविड़ ने कहा कि खिलाड़ियों के कंधों से अतिरिक्त भार खत्म करना अच्छा होगा।
द्रविड ने कहा, 'कार्यक्रम के लिहाज से टीम के लिए कुछ साल कठिन होते हैं और कुछ नहीं। खिलाड़ियों के ऊपर काफी दबाव होता है लेकिन सभी टीमों के लिये ऐसा है। लेकिन यदि हम संतुलन बिठा लेते हैं तो यह अच्छा होगा, हालांकि यह आसान काम नहीं है।' बता दें कि कोहली ने हाल में द्रविड़ को पछाड़कर टीम इंडिया के लिए सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए, अब वह सिर्फ टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं।