बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी की टॉप-10 रैंकिंग की बात करें तो पाकिस्तान के बाबर आजम 879 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। उनके बाद आरोन फिंच, डेविड मलान, कोलिन मुनरो और ग्लेन मैक्सवेल टॉप-5 में बरकरार हैं। इसके बाद भारत के केएल राहुल, एविन लुईस, हजरतुल्लाह जजाई, रोहित शर्मा और विराट कोहली छठे, सातवें, आठवें, नौंवे और दसवें स्थान पर काबिज हैं।