फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: रोहित-बाबर सहित आठ खिलाड़ी पहली बार विश्व कप में करेंगे कप्तानी, शाकिब और विलियम्सन सबसे अनुभवी

Sat, 30 Sep 2023 11:57 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ICC ODI World Cup Captains List: 2011 के बाद पहली बार नीदरलैंड की टीम विश्व कप में खेलेगी। उसके कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स हैं। नीदरलैंड ने वेस्टइंडीज को पछाड़ते हुए विश्व कप में अपनी जगह बनाई है। वह एक-दो उलटफेर कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 12
विश्व कप 2019 में टीमों के कप्तान - फोटो : अमर उजाला
वनडे विश्व कप शुरू होने में अब एक हफ्त से भी कम समय बाकी रह गया है। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सभी टीमें भारत आ चुकी है। इस बार विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें से आठ देशों के कप्तान पहली बार टूर्नामेंट में टीम की बागडोर संभालेंगे। 2019 से 2023 के बीच काफी बदलाव हुए हैं। पिछली बार विश्व कप में खेलने वाली 10 में नौ टीमें इस बार हिस्सा ले रही हैं। 1975 और 1979 की चैंपियन टीम वेस्टइंडीज पहली बार विश्व कप में नहीं है। उसके स्थान पर इस बार नीदरलैंड की टीम खेलेगी।

इस बार विश्व कप में भाग ले रही टीमों के आठ कप्तान बदल गए हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो 2019 में भी कप्तान थे और इस बार भी बागडोर संभाल रहे हैं। हालांकि, चोट के कारण उनका इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में खेलना मुश्किल है। ऐसे में टॉम लाथम नेतृत्व करेंगे। विलियम्सन आगे के मैचों में वापसी करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 12
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
शाकिब 12 साल बाद बतौर कप्तान खेलेंगे
विलियम्सन के अलावा एक खिलाड़ी और है जो दूसरी बार विश्व कप में कप्तानी करेगा। बांग्लादेश ने शाकिब अल हसन को कप्तान बनाया है। वह 12 साल बाद बतौर कप्तान विश्व कप में खेलेंगे। संयोग से जब पिछली बार उन्होंने नेतृत्व किया था तब टूर्नामेंट के कई मैच भारत में भी खेले गए थे। ऐसे में विलियम्सन और शाकिब दूसरी बार वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व करेंगे।

आइए जानते हैं किस-किस टीम ने कप्तान बदले हैं:
विज्ञापन

भारत

3 of 12
रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
मेजबान भारत की कप्तानी इस बार रोहित शर्मा करेंगे। 2019 में विराट कोहली के हाथों में बागडोर थी। तब टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंची थी। रोहित 2021 के अंत में टीम इंडिया के कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2022 में हार चुकी है। इसके अलावा आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भी टीम को शिकस्त मिली थी। अब देखना है कि वह इस बार आईसीसी ट्रॉफी जीत पाते हैं या नहीं।

इंग्लैंड

4 of 12
जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
इयॉन मोर्गन की कप्तानी में पिछली बार इंग्लैंड ने खिताब जीता था। वह विश्व कप इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने में सफल रहा था। इस बार मोर्गन टीम में नहीं हैं। उनके स्थान पर जोस बटलर कप्तानी कर रहे हैं। बटलर ने पिछले साल इंग्लैंड को टी20 विश्व कप में चैंपियन बनाया था। उनकी टीम वनडे विश्व कप जीतने की दावेदार है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया

5 of 12
पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम 2019 विश्व कप में एरॉन फिंच की कप्तानी में खेली थी। तब टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इस बार तेज गेंदबाज पैट कमिंस के हाथों में बागडोर है। अब देखना है कि वह ऑस्ट्रेलिया को छठी बार विश्व कप की ट्रॉफी दिला पाते हैं या नहीं। उनकी टीम एक बार फिर से टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार है।
विज्ञापन

पाकिस्तान

6 of 12
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज बाबर आजम इस बार पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे। उनके ऊपर 1992 के बाद टीम को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी है। 2019 में सरफराज अहमद की कप्तानी में खेलने वाली पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। इस बार बाबर की कप्तानी में टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार मानी जा रही है।
विज्ञापन

श्रीलंका

7 of 12
दासुन शनाका - फोटो : social media
1996 में खिताब जीतने वाली लंकाई टीम की कप्तानी इस बार दासुन शनाका के हाथों में है। उन्होंने एशिया कप 2022 में जीत हासिल की थी। उसके बाद इस बार एशिया कप के फाइनल तक पहुंचे। 2019 में श्रीलंकाई टीम दिमुथ करुणारत्ने की कप्तानी में खेली थी। वह इस बार बतौर खिलाड़ी टीम में हैं। दासुन शनाका की टीम किसी को भी चौंकाने का दम रखती है और टूर्नामेंट में उलटफेर कर सकती है।

न्यूजीलैंड

8 of 12
केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया
यह इकलौती ऐसी टीम है जिसने कप्तान को नहीं बदला है। केन विलियम्सन ने पिछली बार फाइनल तक पहुंचाया था। न्यूजीलैंड मामूली अंतर से खिताब जीतने से चूक गया था। न्यूजीलैंड को कभी भी विश्व कप जीतने का दावेदार नहीं माना जाता है लेकिन वह हर बार वह सबको चौंका देती है। न्यूजीलैंड को हमेशा अंडरडॉग माना जाता है।

दक्षिण अफ्रीका

9 of 12
तेम्बा बावुमा - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा किस्मत किसी टीम की खराब है तो वह दक्षिण अफ्रीका है। हर बार उसके साथ कुछ न कुछ ऐसा होता है कि टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है। पिछली बार फाफ डुप्लेसिस टीम के कप्तान थे। इस बार तेम्बा बावुमा के हाथों में बागडोर है। उनका पहला लक्ष्य टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने का होगा।

बांग्लादेश

10 of 12
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े टूर्नामेंट में उलटफेर करने में माहिर बांग्लादेश की टीम इस बार शाकिब अल हसन की कप्तानी में खेलेगी। उन्होंने 2011 में भी टीम का नेतृत्व किया था। तब बांग्लादेश ग्रुप दौर में बाहर हो गया था। 2015 और 2019 में मशरफे मुर्तजा ने कप्तानी की थी। अब एक बार फिर से शाकिब इस टूर्नामेंट में नेतृत्व करते नजर आएंगे।

अफगानिस्तान

11 of 12
हश्मतुल्लाह शाहिदी - फोटो : सोशल मीडिया
गुलबदीन नईब 2019 विश्व कप में टीम के कप्तान थे। इस बार यह जिम्मेदारी हश्मतुल्लाह शाहिदी के हाथों में है। मोहम्मद नबी और राशिद खान जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के होते हुए शाहिदी के ऊपर टीम ने भरोसा जताया है।
विज्ञापन

12 of 12
स्कॉट एडवर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में नीदरलैंड की वापसी
2011 के बाद पहली बार नीदरलैंड की टीम विश्व कप में खेलेगी। उसके कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स हैं। नीदरलैंड ने वेस्टइंडीज को पछाड़ते हुए विश्व कप में अपनी जगह बनाई है। वह एक-दो उलटफेर कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें