फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Awards: ऋषभ पंत माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में, इन दो बल्लेबाजों से टक्कर

Tue, 02 Feb 2021 03:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @ICC
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पहली बार महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामांकन दिया है। ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग केपुरस्कार के लिए नामांकित खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अर्धशतक के बाद ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI
इस पुरस्कार के जरिए अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों को पूरे साल मान्यता मिलेगी। 23 साल के पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रन की पारी खेली, जिससे भारत मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा जबकि ब्रिस्बेन में उनकी नाबाद 89 रन की पारी की बदौलत भारत ने जीत दर्ज करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीती।
विज्ञापन

3 of 7
जो रूट - फोटो : twitter@ICC
रूट ने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट खेले और 228 तथा 186 रन की पारियां खेलकर अपनी टीम की टेस्ट सीरीज में 2-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस वर्ग में नामित तीसरे खिलाड़ी स्टर्लिंग ने यूएई के खिलाफ दो और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जहां उन्होंने तीन शतक जड़े।
 

4 of 7
महिला क्रिकेटरों में पाकिस्तान की डायना बेग और दक्षिण अफ्रीका की शबनिम इस्माइल तथा मारिजेन केप को इस मासिक पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। बेग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वन-डे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली, उन्होंने एक दिवसीय सीरीज में नौ विकेट चटकाए और सबसे सफल गेंदबाज रहीं।
विज्ञापन

5 of 7
शबनीम इस्माइल - फोटो : twitter@ICC
इस्माइल ने भी पाकिस्तान के खिलाफ इतने ही मैच खेले, उन्होंने वन-डे सीरीज में सात जबकि दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पांच विकेट चटकाए। मारिजेन ने पाकिस्तान के खिलाफ दो एक दिवसीय और दो टी-20 मैच खेले जहां उन्होंने 110.57 के स्ट्राइर रेट से 115 रन बनाए और एक दिवसीय सीरीज में तीन विकेट भी हासिल किए। इन पुरस्कार के विजेताओं का फैसला हर महीने के दूसरे सोमवार को आईसीसी के डिजिटल चैनलों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
वीवीएस लक्ष्मण
बता दें कि आईसीसी के पहले सर्वश्रेष्ठ मासिक खिलाड़ी का चयन करने वाली वोटिंग अकादमी में भारत से पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और अनुभवी खेल पत्रकार मोना पार्थसारथी को जगह मिली है। इन दोनों के अलावा अफगानिस्तान से हमीद कयूमी और जावेद हमीम, ऑस्ट्रेलिया से एडम कोलिन्स और लिसा स्थालेकर, बांग्लादेश से तारिक महमूद और मोहम्मद इसाम तथा इंग्लैंड से कलिका मेहता और क्लेयर टेलर को जगह मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोंटी रोड्स
आयरलैंड से इयान कलेंडर और इसोबेल जॉयस, न्यूजीलैंड से मार्क गेंटी और जॉन राइट, पाकिस्तान से सोहेल इमरान और रमीज राजा, दक्षिण अफ्रीका से फिरदोस मूंडा और जोंटी रोड्स, श्रीलंका से चंपिका फर्नांडो और रसेल आर्नोल्ड, वेस्टइंडीज से इयान बिशप और एंडी रॉबर्ट्स, जिंबाब्वे से ट्रिस्टन होम और मपुमेलो मबंग्वा के अलावा एकेएस सतीश और प्रेस्टन मोमसन को भी वोटिंग अकादमी में जगह मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें