वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पहल पर अपनी ड्रीम टीम का ऐलान किया है। 25 वर्षीय होल्डर ने अपनी ड्रीम टीम में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी को चुना है।
विज्ञापन
2 of 6
सचिन तेंदुलकर
कैरीबियाई ऑलराउंडर ने स्टार्स से सजी संतुलित टीम का चयन किया है। होल्डर की टीम में एकमात्र भारतीय के रूप में क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर शामिल हैं। इसके अलावा होल्डर ने रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा और शेन वॉर्न जैसे दिग्गजों को भी अपनी टीम में रखा है।
विज्ञापन
3 of 6
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
सचिन तेंदुलकर को टीम में शामिल करने के बारे में होल्डर ने कहा, 'उनके (तेंदुलकर) रिकॉर्ड्स सब बयान करते हैं। उन्होंने जो भी खेल के लिए किया है और जैसे किया है वो लाजवाब है।' होल्डर ने अपनी टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन को सौंपी हैं।
4 of 6
रिकी पॉन्टिंग
- फोटो : ESPN
संगकारा को ओपनिंग कराने के फैसले पर होल्डर ने कहा कि वो हर हाल में श्रीलंकाई दिग्गज को टीम में रखना चाहते थे। संगकारा किसी भी क्रम पर उम्दा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके बाद होल्डर ने मिडिल ऑर्डर में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर को शामिल किया है।
विज्ञापन
5 of 6
जैक कैलिस
- फोटो : getty
होल्डर ने ऑलराउंडर के रूप में पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी जैक्स कैलिस को चुना है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी एडम गिलक्रिस्ट पर होगी। दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन, वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोज और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न टीम में एकमात्र स्पिनर होंगे।