फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 करोड़ में बिकने के बाद रिचर्डसन को नहीं हो रहा था विश्वास, VIDEO में बयां किया हाल

Fri, 19 Feb 2021 02:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
झाय रिचर्डसन

इस सत्र में बिग बैश लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले रिचर्डसन न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी-20 श्रृंखला के लिए क्राइस्टचर्च में अपने होटल के रूप में पृथकवास पर चेन्नई में गुरुवार को चल रही आईपीएल नीलामी को देख रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के उदीयमान पेसर रिचर्डसन 14 करोड़ रुपये में बिकने के बाद उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि पंजाब किंग्स ने उन पर इतनी मोटी बोली लगाई है।

विज्ञापन

2 of 4
झाय रिचर्डसन - फोटो : ट्विटर
क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार रिचर्डसन ने कहा, 'मेरा नाम पुकारा गया और एकबारगी तो मुझे ऐसा लगा कि जैसे 20 मिनट तक किसी ने बोली लगाई ही नहीं। तभी किसी ने बोली लगाई जो कि पांच या 10 सेकेंड बाद लगा दी गई थी, लेकिन मुझे यह बहुत लंबा समय लगा। मुझे ऐसा लगा कि जैसे मैंने कल मैच खेला हो। कई तरह की भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा था और मैं मानसिक रूप से थका हुआ महसूस कर रहा था।'
विज्ञापन

3 of 4
झाय रिचर्डसन
रिचर्डसन ने कहा कि एकबारगी उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि उन पर इतनी बड़ी बोली लगाई गई है, उन्होंने कहा, 'मैं चेतनाशून्य हो गया था। मैं उसे देख रहा था लेकिन ऐसा लग रहा था कि जैसे मैं उसे नहीं देख रहा हूं। सब कुछ होने के बाद मैं वास्तव में बेहद उत्साहित था।'
विज्ञापन

4 of 4
झाय रिचर्डसन
रिचर्डसन ने 2017 में अंतररष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद दो टेस्ट, 13 वन-डे और नौ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस 24 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, 'भावनाएं पूरी तरह से हावी थी। ऐसे में आप भूल जाते हो। आपको विश्वास नहीं होता है। आप दोबारा देखते हो (कि आपको कितने में खरीदा गया है), आप तीसरी बार, चौथी बार देखते हो। उसमें थोड़ा समय लगा और मैं अब भी उस पल में जी रहा हूं।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें