सतीश शर्मा को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
कैप्टन सतीश शर्मा को गांधी परिवार का करीबी माना जाता था। कैप्टन शर्मा नरसिम्हा राव की सरकार में 1993-1996 तक पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री थे। आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में 11 अक्तूबर, 1947 में जन्मे कैप्टन शर्मा ने 1991 में राजीव गांधी के निधन के बाद अमेठी से लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया।