फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: 'तू खेल, देख तुझे पांच विकेट मिलेंगे', पिता के निधन के बाद शास्त्री ने यूं बढ़ाया था सिराज का हौसला 

Thu, 03 Jun 2021 06:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
अपने पिता के साथ मोहम्मद सिराज - फोटो : ट्विटर
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने खुलासा किया कि मुख्य कोच रवि शास्त्री की प्रेरणादायी बातों के कारण उन्होंने टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अपने पिता के निधन के बाद स्वदेश लौटने के विचार को बदल दिया। इस तेज गेंदबाज के अनुसार मेलबर्न में दूसरे टेस्ट से पहले शास्त्री ने उन्हें कहा था, 'तू टेस्ट मैच खेल, देख तुझे पांच विकेट मिलेंगे। तेरे डैडी की दुआ तेरे साथ होगी।' सिराज को अपने पिता के निधन की खबर 20 नवंबर को मिली थी और इसके एक महीने से कम समय बाद एडीलेड में चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला शुरू होनी थी। वह फैसला नहीं कर पा रहे थे लेकिन शास्त्री ने उससे बात की और उसे प्रेरित किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मोहम्मद सिराज - फोटो : ट्विटर @WisdenIndia
सिराज (27 वर्ष) ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर अपने टेस्ट पदार्पण में 77 रन देकर पांच विकेट झटके। उन्होंने 'एबीपी न्यूज' से कहा, 'मैच के बाद रवि सर ने बहुत खुश होकर बोला, तुझे बोला था ना कि पांच विकेट मिलेंगे। मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया जब मेरे कोचों ने इस तरह से मुझे प्रेरित किया।'
विज्ञापन

3 of 4
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
सिर्फ शास्त्री ही नहीं बल्कि पूरा टीम प्रबंधन सिराज का समर्थन कर रहा था जो इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में कप्तान विराट कोहली की अगुआई में खेलते हैं।सिराज ने कहा, 'विराट भाई हमेशा मदद करते हैं। दो साल पहले जब मैं आईपीएल में अच्छा नहीं कर सका तो उन्होंने मेरी काबिलियत पर भरोसा दिखाया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगोलर में मुझे कायम रखा और मैं इसके लिए उनका शुक्रगुजार हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
मोहम्मद सिराज - फोटो : Social media
उन्होंने कहा, 'जब ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेरे पिता का निधन हो गया था तो रवि सर और गेंदबाजी कोच भरत अरूण सर दोनों काफी मदद करते थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें