इतिहास में जितनी भी बड़ी सभ्यताएं हुईं वह नदी के उपजाऊ जमीन के पास ही फली-फूली। नदी के पास की उपजाऊ भूमि ने सभ्यता के विकास में एक अहम योगदान दिया। इस कारण हमारा और हमारे इतिहास का भूमि के साथ बहुत ही गहरा नाता रहा है। इसी वजह से हमारे यहां कई संस्कृतियों के लोग भूमि की पूजा करते हैं और धरती को मां मानते हैं। पर क्या कभी आपने सोचा है कि कोई ऐसा समाज भी है जो जमीन पर ना रहकर पानी पर रहता हो? जवाब है हां! चीन के फुजियान प्रांत के निंग्डे में एक ऐसी जगह हैं, जहां के सभी लोग पानी में ही रहते हैं। दुनिया भर में लोग इस जगह को "
जिप्सी ऑफ द सी" के नाम से जानते हैं। इस जगह पर 7000 से भी ज्यादा मछुआरे रहते हैं। ये लोग लंबे समय से यहां रहते आ रहें हैं। यहां के लोग टंका प्रजाति से अपना संबंध रखते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन यह गांव पिछले 1300 से सालों से पानी पर ऐसे ही बसा हुआ है।